अब YouTube Shorts से मिलेगा छुटकारा, नया फीचर करेगा समय की बर्बादी बंद

YouTube Shorts Update: YouTube ने बेहद अहम अपडेट जारी किया है, जिससे अब Shorts देखने की आदत पर ब्रेक लगाया जा सकेगा। Shorts की बढ़ती लोकप्रियता के कारण लोग घंटों तक मोबाइल स्क्रीन पर रहते है।
Break Free from YouTube Shorts New Feature
YouTube Shorts (Source. YouTube)
Published on
Updated on

YouTube New Feature: YouTube ने यूजर्स के लिए एक बेहद अहम अपडेट जारी किया है, जिससे अब Shorts देखने की आदत पर ब्रेक लगाया जा सकेगा। Shorts की बढ़ती लोकप्रियता के कारण लोग घंटों तक मोबाइल स्क्रीन पर समय बिताते हैं, लेकिन अब कंपनी ने यूजर्स को इसे कम करने या पूरी तरह बंद करने का विकल्प दे दिया है।

कोर्ट के फैसले के बाद आया नया बदलाव

यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अमेरिका की एक अदालत ने YouTube पर जुर्माना लगाया था। आरोप था कि प्लेटफॉर्म बच्चों में लत बढ़ा रहा है और उन्हें हानिकारक कंटेंट दिखाया जा रहा है। इसी दबाव के बाद YouTube ने यह नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी स्क्रीन टाइम आदत को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकें।

पहले भी मिला था टाइम लिमिट फीचर

YouTube Shorts पर टाइम लिमिट लगाने का फीचर पहली बार पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से डेली लिमिट सेट कर सकते थे, ताकि वे ज्यादा समय तक Shorts न देखें और अपनी आदत को नियंत्रित कर सकें।

अब टाइम लिमिट में बड़ा बदलाव

पहले YouTube Shorts टाइम लिमिट की न्यूनतम सीमा 15 मिनट थी, लेकिन अब कंपनी ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए इस लिमिट को घटाकर ‘जीरो’ कर दिया है। यानी अब यूजर्स चाहें तो Shorts को पूरी तरह बंद कर सकते हैं।

जीरो लिमिट का क्या होगा असर?

अगर आप YouTube Shorts टाइम लिमिट को जीरो पर सेट कर देते हैं, तो YouTube के Shorts टैब में आपको एक भी वीडियो दिखाई नहीं देगा। इससे आप आसानी से अपनी फीड से Shorts को हटा सकते हैं और समय की बर्बादी से बच सकते हैं।

अन्य प्लेटफॉर्म्स भी दे रहे ऐसे फीचर

Instagram और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म भी टाइम लिमिट का फीचर देते हैं, जिससे यूजर्स अपनी स्क्रीन टाइम आदत को नियंत्रित कर सकें। हालांकि TikTok एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां यह फीचर वेब वर्जन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें Shorts को बंद?

अगर आप YouTube पर Shorts को हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा। वहां “Time Management” सेक्शन में जाकर Shorts टाइम लिमिट को कम या जीरो पर सेट कर सकते हैं। इसके बाद आपकी फीड से Shorts पूरी तरह गायब हो जाएंगे।

अब समय बचाना होगा आसान

YouTube का यह नया अपडेट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए राहत लेकर आया है, जो Shorts की लत से परेशान थे। अब आप अपने समय को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और जरूरी कामों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com