Aadhaar Card में क्या है नया अपडेट। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Aadhaar Card में बड़ा बदलाव! UIDAI लाया नया विजन 2032 रोडमैप

India Digital Governance: UIDAI ने 'आधार विज़न 2032' फ्रेमवर्क की शुरुआत की है। यह पहल आधार के अगले दशक के विकास को आकार देने और डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म को भविष्य के लिए तैयार करने है।

सिमरन सिंह

Aadhaar Vision 2032: तेजी से बदलते डिजिटल और रेगुलेटरी माहौल को देखते हुए, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 'आधार विज़न 2032' फ्रेमवर्क की शुरुआत की है। यह पहल आधार के अगले दशक के विकास को आकार देने और डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म को भविष्य के लिए तैयार करने का एक स्ट्रेटेजिक और टेक्नोलॉजिकल रिव्यू है। UIDAI का टेक्नोलॉजी स्टैक, जो भारत की डिजिटल इकॉनमी की रीढ़ है, इस रोडमैप के तहत अपग्रेड होगा। इसका उद्देश्य नए डिजिटल इनोवेशन को इंटीग्रेट करना, आधार को मजबूत, सबके लिए सुलभ और भविष्य के लिए स्केलेबल बनाना है।

हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी का गठन

इस बदलाव को दिशा देने के लिए UIDAI ने एक हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता UIDAI के चेयरपर्सन श्री नीलकंठ मिश्रा कर रहे हैं। कमेटी में एकेडेमिया, इंडस्ट्री और प्रशासन के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल हैं, जो आधार के इनोवेशन रोडमैप को मजबूत दिशा देंगे।

कमेटी में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • श्री भुवनेश कुमार, CEO, UIDAI
  • श्री विवेक राघवन, को-फ़ाउंडर, सर्वम AI
  • श्री धीरज पांडे, फ़ाउंडर, न्यूटनिक्स
  • श्री शशिकुमार गणेशन, इंजीनियरिंग हेड, MOSIP
  • श्री राहुल मथन, पार्टनर, ट्राइलीगल
  • श्री नवीन बुधिरजा, CTO और प्रोडक्ट्स हेड, Vianai Systems
  • डॉ. प्रभाकरन पूर्णचंद्रन, प्रोफेसर, अमृता यूनिवर्सिटी
  • श्री अनिल जैन, प्रोफेसर, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी
  • श्री मयंक वत्सा, प्रोफेसर, IIT जोधपुर
  • श्री अभिषेक कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, UIDAI

साइबर सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन पर विशेष फोकस

आधार विज़न 2032 दस्तावेज़ में DPDP एक्ट, प्राइवेसी और उभरते वैश्विक साइबर सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के अनुसार आधार के अगली पीढ़ी के आर्किटेक्चर का फ्रेमवर्क शामिल होगा। इस फ्रेमवर्क में AI, ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग, एडवांस्ड एन्क्रिप्शन और आधुनिक डेटा सुरक्षा तकनीकें शामिल की जाएंगी। इसका लक्ष्य है कि आधार प्लेटफॉर्म साइबर खतरों के खिलाफ मजबूत, तेज़ी से बदलते डिजिटल माहौल के अनुकूल और भविष्य के लिए स्केलेबल बना रहे।

UIDAI की प्रतिबद्धता और भविष्य की दिशा

UIDAI इस पहल के माध्यम से डिजिटल पहचान में बेहतरीन टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, सुरक्षा और लोगों के भरोसे को सुनिश्चित करता है। विज़न 2032 केवल टेक्नोलॉजिकल लीडरशिप बनाए रखने के लिए नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित, समावेशी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल पहचान के रूप में आधार की भूमिका को भी मजबूत करता है।

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया