Ladki Bahin eKYC 2025 में क्यी हा जरूरी। (सौ. Gemini) 
टेक्नॉलजी

महिलाओं के लिए चेतावनी! e-KYC नहीं किया तो नहीं मिलेगा Ladki Bahin Yojana के 1500 का लाभ

eKYC Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र की लाखों महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की अक्टूबर महीने की किस्त का इंतज़ार कर रही हैं।

सिमरन सिंह

Ladki Bahin eKYC 2025: महाराष्ट्र की लाखों महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की अक्टूबर महीने की किस्त का इंतज़ार कर रही हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस. तटकरे ने अगली किस्त से पहले अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है।

18 नवंबर तक पूरी करनी होगी e-KYC प्रक्रिया

मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि माझी लाडकी बहीण योजना में पारदर्शिता लाने के लिए e-KYC जरूरी की गई है ताकि पात्र महिलाओं को बिना किसी देरी या परेशानी के लाभ मिल सके। उन्होंने कहा, "सभी पात्र लाभार्थी 18 नवंबर से पहले e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अगली किस्त का भुगतान सुचारू रूप से किया जा सके।" बुधवार को मंत्रालय में हुई बैठक के बाद अदिति तटकरे ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की।

कैसे करें e-KYC प्रक्रिया पूरी

योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर यह प्रक्रिया 18 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी। सरकार ने इसके लिए दो महीने का समय दिया था। अब अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 तय की गई है। मंत्री ने बताया कि "कई बहनों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन कुछ लाभार्थी अब भी लंबित हैं।"

e-KYC करने की आसान विधि:

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • आधार के जरिए वेरिफिकेशन के लिए "मी सहमति आहे" पर क्लिक करें।
  • OTP आने पर उसे दर्ज करें और आगे मांगी गई जानकारी भरें।
  • अंत में बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।

किस्त को लेकर बढ़ी महिलाओं की चिंता

दिवाली बीत जाने के बाद भी महिलाओं के खातों में लाडकी बहीण योजना की 15वीं किस्त के 1500 रुपये जमा नहीं हुए हैं। पहले उम्मीद थी कि त्योहार से पहले राशि जारी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नवंबर के पहले दो हफ्तों में अक्टूबर की किस्त जारी की जा सकती है।

हालांकि, e-KYC प्रक्रिया की अंतिम तारीख 18 नवंबर होने के कारण देरी की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में सरकार ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अगली किस्त का भुगतान समय पर मिल सके।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?