YouTube (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब अंग्रेज़ी नहीं समझी तो भी टेंशन नहीं, YouTube वीडियो सुनिए अपनी भाषा में, नया फीचर सबके लिए लॉन्च

YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं लेकिन भाषा समझने में दिक्कत आती है, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। YouTube ने अपना AI पावर्ड Auto-Dubbing फीचर अब सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है।

सिमरन सिंह

YouTube Auto Dubbing Feature: अगर आप यूट्यूब पर वीडियो देखना पसंद करते हैं लेकिन भाषा समझने में दिक्कत आती है, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। YouTube ने अपना AI पावर्ड Auto-Dubbing फीचर अब सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, जिसकी मदद से आप वीडियो को अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी के जरिए वीडियो की बोली गई भाषा अपने आप ट्रांसक्राइब होती है और फिर दूसरी भाषा में डब हो जाती है। अब नॉन-म्यूजिक वीडियो 27 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। साथ ही प्लेटफॉर्म ने Expressive Speech और Preferred Language जैसे नए फीचर भी जोड़े हैं, जिससे देखने-सुनने का अनुभव ज्यादा नैचुरल और कंट्रोल्ड होगा।

Auto-Dubbing फीचर: 27 भाषाओं में मिलेगा कंटेंट

YouTube का यह AI आधारित Auto-Dubbing फीचर अब सभी चैनलों और सभी दर्शकों के लिए रोलआउट कर दिया गया है। यह फीचर पहले वीडियो की आवाज को टेक्स्ट में बदलता है और फिर उसे दूसरी भाषा में डब कर देता है। शुरुआत में इसे VideoCon 2023 में पायलट के तौर पर दिखाया गया था और बाद में केवल जानकारी व नॉलेज आधारित वीडियो तक सीमित रखा गया था। अब यह सभी नॉन-म्यूजिक वीडियो पर काम करेगा। 27 भाषाओं के सपोर्ट के साथ दर्शक अब ज्यादा कंटेंट अपनी भाषा में देख और समझ सकेंगे।

AI आवाज हुई ज्यादा इंसानी, आया Expressive Speech

डबिंग की आवाज को कम रोबोटिक बनाने के लिए YouTube ने Expressive Speech नाम का नया फीचर जोड़ा है। यह फीचर क्रिएटर की आवाज की भावना और ऊर्जा को बेहतर तरीके से कैप्चर करने की कोशिश करता है। फिलहाल यह आठ भाषाओं में उपलब्ध है अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियन, इटैलियन, पुर्तगाली और स्पेनिश। कंपनी के मुताबिक इससे डब किया गया कंटेंट ज्यादा रियल और सुनने में सहज लगेगा।

Preferred Language से अब यूजर के हाथ में पूरा कंट्रोल

पहले Auto-Dubbing अकाउंट की डिफॉल्ट भाषा के आधार पर ही ऑडियो दिखाता था, जिससे मल्टीलिंगुअल यूजर्स को परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए YouTube ने Preferred Language सेटिंग जोड़ी है। अब यूजर अपनी पसंद की डब भाषा चुन सकते हैं या चाहें तो Auto-Dubbing को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं। इससे अनुभव ज्यादा पर्सनल और सुविधाजनक बनता है।

Lip Sync टेस्टिंग और स्मार्ट फिल्टर भी शामिल

YouTube एक नए Lip Sync फीचर की टेस्टिंग भी कर रहा है, जो ट्रांसलेटेड ऑडियो के साथ स्पीकर के होंठों की मूवमेंट को मैच करने की कोशिश करता है। इससे वीडियो ज्यादा इमर्सिव लगेगा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म का स्मार्ट वीडियो-लेवल फिल्टर अपने आप पहचान लेता है कि कौन से वीडियो डब नहीं होने चाहिए, जैसे म्यूजिक वीडियो या साइलेंट व्लॉग। इससे फीचर का इस्तेमाल ज्यादा सटीक और उपयोगी होगा।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब