Prepaid Smart Meter (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत

Smart Meter: कई राज्यों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे बिलिंग सिस्टम पहले से आसान किया जा रहा है। लेकिन इसमें परेशानी आने पर क्या करें ये बहुत कम लोगो को पता है।

सिमरन सिंह

Smart Meter Complaint: भारत देश के कई राज्यों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे बिलिंग सिस्टम पहले से आसान किया जा रहा है। लेकिन अब कई यूजर्स इसका इस्तेमाल करने के बाद एक बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसमें रिचार्ज करने के बाद भी मीटर में पूरा बैलेंस नहीं दिखता या अचानक बिजली कनेक्शन कट जाता है। वहीं अगर आप भी उन लोगों में है जो इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योकि अब आप घर बैठे ही आसानी से इस परेशानी को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

कॉल करके ऐसे दर्ज करें शिकायत

मीटर में पूरा बैलेंस ना दिखने पर सबसे आसान तरीका है हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना। अगर ऐसा है कि आपका रिचार्ज अपडेट नहीं हो रहा, तो तुरंत 1912 नंबर डायल करें या अपने राज्य के संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके आप शिकायत दर्ज कर सकते है। लेकिन कॉल करने से पहले ये जानकारी जरूर तैयार रखें जिससे आपको कोई परेशानी न हो:

  • कस्टमर आईडी
  • रिचार्ज राशि
  • ट्रांजेक्शन आईडी
  • तारीख और समय

राज्य अनुसार हेल्पलाइन नंबर

  • उत्तर प्रदेश (UPPCL): 1800-202-240 / 1800-202-1810
  • बिहार (NBPDCL/SBPDCL): 1800-345-6198
  • मध्य प्रदेश: 1800-233-1266 / 1912
  • राजस्थान: 1800-180-6507 / 1800-180-6045
  • दिल्ली (Tata Power-DDL): 1800-208-9124 / 19124
  • महाराष्ट्र (MSEDCL): 022-26478246 / 1800-233-3435
  • असम (APDCL): 8876100100 / 0361-2313200
  • हरियाणा (DHBVN/UHBVN): 1800-180-4334 / 1800-180-1550

मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं शिकायत

अगर आप उन लोगों में है जो कॉल नहीं करना चाहते या नहीं कर सकते, तो आप अपने राज्य के स्मार्ट मीटर ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसको करने का तरीका बेहद आसान है:

  • ऐप खोलें
  • Menu में जाएं
  • Feedback या Consumer Complaint चुनें
  • पूरी जानकारी भरें (राशि, ट्रांजेक्शन ID आदि)
  • शिकायत सबमिट करें और रेफरेंस नंबर सेव कर लें

राज्य के प्रमुख ऐप्स:

  • उत्तर प्रदेश: UPPCL Smart Consumer
  • बिहार: Bihar Bijli Smart Meter
  • मध्य प्रदेश: Smart Bijlee
  • राजस्थान: Bijli Mitra
  • दिल्ली: TPDDL Connect
  • महाराष्ट्र: Mahavitaran
  • असम: myBijli
  • छत्तीसगढ़: More Bijlee
  • हरियाणा: DHBVN / UHBVN Consumer

ईमेल से भी मिलेगा जल्दी समाधान

अगर ऐसी स्थिति आ जाए जिसमें समस्या तुरंत हल नहीं हो रही है, तो आप ईमेल के जरिए भी शिकायत भेज सकते हैं। लेकिन ईमेल करने से पहले आपको पता होना चाहिए की उसमें क्या जानकारी जाना जरूरी है:

  • रिचार्ज से पहले और बाद का बैलेंस
  • ट्रांजेक्शन ID
  • तारीख और समय
  • स्क्रीनशॉट या रसीद

क्यों जरूरी है ये जानकारी?

आज के समय को देख तो बिजली घरों के लिए सबसे जरूरत साधन बन गया है। ऐसे में छोटी सी तकनीकी गलती भी आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। वहीं इन तारीको की मदद से आप बिना ऑफिस गए, घर बैठे ही अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

समझदारी से करें शिकायत

सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर सुविधा लोगों की आसानी के लिए ही दी है, लेकिन अगर दिक्कत आए तो सही तरीके से शिकायत करके आप अपनी परेसनी से जल्दी मुक्ति पा सकते हैं। सही जानकारी और सही समय पर एक्शन से आपकी समस्या जल्दी सुलझ सकती है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात