Smartphone Tips. (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Smartphone को बदलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

अगर आप भी फोन बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। लेकिन अगर आप इन बातों को फोन बदलते समय नजरअंदाज करते है तो बड़ी परेशानी हो सकते ही।

सिमरन सिंह

Smartphone Tips. अगर आप भी फोन बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। जैसा कि सभी जानते हैं कि कई लोग अपने फोन को बदलने के लिए नए फोन से बदले लेते हैं या फिर ऑनलाइन खरीदते समय अपने फोन को बदल लेते हैं लेकिन आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो आप एक बड़ी परेशानी में फैंस सकते हैं ।

डेटा करें स्टोर

पुराने फोन को बदलने से पहले सबसे जरूरी काम डेटा का बैकअप करना होता है। ऐसा करने से फोन में मौजूद सारे फाइल्स फोटोस वीडियो समेत महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित हो जाएगा। इस काम के लिए किसी ड्राइव का सहारा लिया जा सकता है। वहीं अगर आपके पास कोई ड्राइव का विकल्प नहीं है तो आप डिवाइस में भी सारे डेटा को स्टोर कर सकते हैं।

अकाउंट करें लॉग आउट

फोन को बदलने से पहले सबसे जरूरी काम है। आपके सारे पुराने अकाउंट को लॉगआउट करना। ऐसा करने से किसी के पास आपका पुराना डेटा या फिर गलत इनफार्मेशन नहीं जाएगी। साथ ही आपके सभी अकाउंट सेफ हो जाएंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो फोन लेने वाला अकाउंट में एक्सेस गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है।

महत्वपूर्ण चीजों को निकले

अगर आपके फोन में भी कुछ जरूरी डेटा है। जिसको आप किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहते, तो फोन को किसी को देने से पहले एक या फिर दो बार फैक्ट्री रिसेट जरूर करें। ऐसे फोन में मौजूद सारा डेटा डिलीट हो जाएगा। साथ ही कोई भी आपके फोन का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही फोन बदलने से पहले आपको बाहरी स्टोरेज का इस्तेमाल करते हुए सिम कार्ड और अन्य चीजों को भी निकाल लेना है।

IMEI नंबर

अगर आप ऑनलाइन माध्यम से अपने फोन को बदलने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसे सुरक्षित करने के लिए आपको IMEI नंबर को नोट करके रखना है, दरअसल IMEI नंबर डिवाइस की पहचान होता है। ऐसे में आपके पास जानकारी रहेगी कि किसी भी आपात स्थिति में काम आ सके।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल