Boat स्मार्टवॉच से अब होगी पेमेंट, PIN के बिना पैसे होंगे ट्रांसफर

Boat स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए जल्द ही टैप एंड पे का फीचर लाने वाला है। इसका मतलब यह है कि आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही पेमेंट कर पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी अपने यूजर के लिए और भी कई फीचर्स को लेकर आया है।
Tap and Pay By Smartwatch (सौ. सोशल मीडिया)
Tap and Pay By Smartwatch (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tap and Pay By Smartwatch. Boat स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए जल्द ही टैप एंड पे का फीचर लाने वाला है। इसका मतलब यह है कि आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही पेमेंट कर पाएंगे। कंपनी ने इसका ऐलान ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के दौरान किया था, इस सर्विस पर Boat ने मास्टरकार्ड के साथ पार्टनरशिप की है। जिसमें वह Boat के आधिकारिक एप के जरिए एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि बोर्ड स्मार्टवॉच का इस्तेमाल टैप एंड पे के जरिए भी आप पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं। ऐसे भी जानतें हैं कि यह फीचर और किस तरह के फायदे यूजर्स के लिए लेकर आया है और यह कब तक आपके लिए अवेलेबल होगा।

कितने पैसों का कर सकते हैं ट्रांजैक्शन

बोर्ड के नए फीचर की बात करें तो आप इसमें बड़ी पेमेंट को नहीं कर पाएंगे। स्मार्टवॉच के जरिए आप 5000 तक के ट्रांजैक्शन को बिना पीन के कर सकते हैं। ऐसे में सिक्योरिटी की पूरी जिम्मेदारी क्रिप्टोग्राम की होगी, जो की मास्टरकार्ड के डिवाइस टोकेनाइजेशन कैपेबिलिटी के साथ आता है। वही लॉन्च इवेंट पर बोर्ड के को-फाउंडर और सीईओ समीर मेहता ने बताया मास्टरकार्ड के साथ हमारी पार्टनरशिप का फायदा बड़े कंज्यूमर्स बेस को होने वाला है। जो लगातार कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की मोड को अपनाना चाहते हैं, हालांकि इसके लिए आपको मास्टर कार्ड लेना जरूरी होगा।

स्मार्ट वॉच की सेगमेंट में आ रही तेजी

भारत में प्रमुख तारीके से मास्टरकार्ड होल्डर को इस तरह की सुविधा मिलेगी कंपनी आने वाले वक्त में इसका विस्तार भी करने वाली है। Boat ने ये कदम ऐसे वक्त में उठाया है जिस समय भारत में वेरिएबल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। जिसका विस्तार 34% तक हो चुका है। इसी के साथ स्मार्टवॉच के शिपमेंट साल 2023 में 73.7% तक बड़ी थी जो आगे भी बढ़ाने की पूरी संभावना है।

यह कंपनी भी लाएगी नया फीचर

Boat के अलावा Noise भी अपने स्मार्टवॉच में पेमेंट के फीचर को जोड़ने वाली है। यह दोनों ही कंपनी भारत में बजट वेरिएबल मार्केट को पॉपुलर बना रहे हैं। Noise ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टवॉच लॉन्च की है। जिसमें Rupay चिप दी जाएगी। जिसकी मदद से आप ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com