Jio ने निकाले नए प्लान। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Jio का नया रिचार्ज सिर्फ ₹147 से शुरू, बिना इंटरनेट मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, देखें सभी प्लान

Jio Recharge Plans: Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नए Voice-Only Prepaid Recharge Plans पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 147 रुपये है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Reliance Jio ने नए Voice-Only Prepaid Recharge Plans पेश किए हैं।

  • इन प्लान की शुरुआत 147 रुपये से हो रही है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS है।

  • प्लान लिस्ट में ₹147, ₹177, ₹196, ₹197 और ₹448 रुपये वाले प्लान शामिल है।

Jio Voice Only Recharge: अगर आप मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और सिम कार्ड का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नए Voice-Only Prepaid Recharge Plans पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 147 रुपये है। इसकी खास बात यह है कि इन प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ SMS का फायदा मिलेगा लेकिन मोबाइल डेटा नहीं दिया जाएगा। जिसका सीधा मतलब है कि जिन यूजर्स को हर महीने इंटरनेट के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है वे अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुन सकते हैं।

Jio के 200 रुपये से कम वाले रिचार्ज प्लान

Jio ने अपनी वेबसाइट पर TRAI Mandated Packs के तहत चार नए शॉर्ट-वैलिडिटी वॉयस और SMS प्लान शामिल किए हैं। इनमें 147 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता विकल्प है। इसकी वैलिडिटी 22 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS करनी की सुविधा भी मिलती है।

वहीं 177 रुपये वाले रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी, 196 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी और 197 रुपये वाले प्लान में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है। इन सभी प्लान में 300 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल हैं। इनमें किसी तरह का मोबाइल डेटा बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है।

Jio का 448 रुपये वाला प्लान भी है विकल्प

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं तो Jio का 448 रुपये वाला प्लान देख सकते हैं। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1,000 SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ JioTV और JioAICloud जैसे अतिरिक्त ऐप बेनिफिट भी इसमें शामिल किए गए हैं।

1748 रुपये में मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी

वहीं लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए Jio का 1,748 रुपये वाला प्लान मौजूद है। इसमें 336 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। इसके साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जाता है। वहीं इस प्लान में भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं किया गया है।

किन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं ये प्लान?

Jio के ये रिचार्ज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं दूसरी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं या इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं। लेकिन रिचार्ज चुनने से पहले अपनी डेटा जरूरत जरूर देखें। अगर आप मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो अलग से डेटा पैक लेना पड़ सकता है।

वहीं TRAI के निर्देशों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS के लिए अलग रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान चुनने की सुविधा मिलती है। जिसको देखते हुए है ही Jio ने अपने नए प्लान को लॉन्च किया है।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?