Jio AI Call Agent (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

Jio AI Call Agent: Reliance Industries ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा एक ऐसा फीचर पेश किया है जो मोबाइल कॉलिंग का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। जिसका नाम Hey Jio AI है।

सिमरन सिंह

Hey Jio AI: Reliance Industries ने अपनी AGM 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा एक ऐसा फीचर पेश किया है जो मोबाइल कॉलिंग का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। बता दें कि कंपनी ने अपने नए Jio AI Call Agent से पर्दा उठाया है। जिसमें यह वॉयस-बेस्ड AI असिस्टेंट यूजर्स की कॉल को ट्रांसक्राइब करेगा, कॉल की समरी तैयार करेगा और यह सब बिना किसी अलग ऐप या रिकॉर्डिंग डिवाइस के करेगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सुविधा जल्द ही Jio नेटवर्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या है Jio AI Call Agent और क्यों है खास?

Jio का नया AI Call Agent एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कोई अलग ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा। यह सुविधा सीधे Jio नेटवर्क में इंटीग्रेट होगी और कॉल के दौरान जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्टिव हो जाएगी। कंपनी ने बताया है कि यह AI एजेंट भारत की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। इसके जरिए यूजर कॉल की पूरी ट्रांसक्रिप्ट और जरूरी बातों की समरी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे लंबे बिजनेस कॉल, इंटरव्यू या महत्वपूर्ण बातचीत को दोबारा याद रखना काफी आसान हो जाएगा।

Hey Jio बोलते ही होगा एक्टिव

Reliance के डेमो में बताया गया कि यूजर को कॉल के दौरान सिर्फ Hey Jio बोलना होगा। जिसके बाद AI एजेंट सक्रिय हो जाएगा। जब AI आपकी बात सुन रहा होगा तब स्क्रीन पर "AI Assist Active" का संदेश दिखाई देगा। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि यह तकनीक सीधे स्मार्टफोन पर नहीं बल्कि Jio के AI-सक्षम नेटवर्क के जरिए काम करेगी। जिसका सीधा मतलब है कि अधिकांश प्रोसेसिंग नेटवर्क स्तर पर होगी। जिससे फोन की परफॉर्मेंस पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

कब मिलेगा फीचर और क्या देना होगा अलग शुल्क?

Reliance ने बताया है कि Jio AI Call Agent को 2026 के अंत तक सभी Jio सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। फिलहाल कंपनी ने यह भी साफ नहीं किया है कि यह सुविधा मुफ्त होगी या इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना