Trai ने लाया नया नियम। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

Jio-Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर, डेटा के पैसे देने की जरूरत नहीं, TRAI का नया नियम बदलेगा Recharge का तरीका

TRAI New Recharge Rules 2026: TRAI ने Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations 2026 जारी कर दिए हैं। जिसके आने से उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा जिन्हें डेटा नहीं चाहिए।

सिमरन सिंह

Jio Airtel Vi Recharge: आप मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए रिचार्ज के विकल्प बढ़ सकते हैं। बता दें कि TRAI यानी Telecom Regulatory Authority of India ने Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations 2026 जारी कर दिए हैं। नए नियम का मकसद उन ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती।

हर वैलिडिटी पर मिलेगा Voice-SMS Only विकल्प

नए नियम कोलेकर बताया जा रहा है कि अगर कोई टेलीकॉम कंपनी किसी खास वैलिडिटी में Voice, SMS और Data वाला Special Tariff Voucher (STV) देती है तो उसे उसी वैलिडिटी का Voice और SMS-only विकल्प भी देना होगा। इसको लाने का मकसद साफ है कि अगर किसी कंपनी के पास 28 दिन का कॉलिंग, SMS और डेटा वाला पैक है तो उसी अवधि का बिना डेटा वाला विकल्प भी उपलब्ध कराना होगा। इसका फायदा उन यूजर्स को होगा जिन्हें सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है या कॉलिंग करनी है।

इस नए नियम को लेकर TRAI ने यह भी कहा है कि Voice-SMS-only STV की कीमत डेटा हटाए जाने के अनुरूप उचित रूप से कम होनी चाहिए। लेकिन रेगुलेटर ने कोई एक फिक्स कीमत तय नहीं की है।

28 दिन से लेकर लंबी वैलिडिटी तक बढ़ेंगे विकल्प

बताया जा रहा है कि इस बदलाव की खास बात छोटी वैलिडिटी वाले रिचार्ज हैं। TRAI ने अप्रैल 2026 में अपने ड्राफ्ट में कहा था कि पहले उपलब्ध Voice-SMS-only विकल्पों में छोटी अवधि की कमी देखी गई थी। वहीं दिसंबर 2024 के नियमों के बाद कंपनियों को कम से कम एक ऐसा प्लान देना जरूरी किया गया था लेकिन TRAI के मुताबिक बाजार में ऐसे विकल्प सीमित रहे है। ऐसे में नए नियम के तहत यूजर्स को अलग-अलग वैलिडिटी में बिना डेटा वाले विकल्प मिल सकते है। साथ ही TRAI के FAQ के मुताबिक Voice और SMS-only पैक की वैलिडिटी 365 दिन तक हो सकती है।

Jio, Airtel और Vi के यूजर्स पर क्या असर होगा?

इस नियम का असर प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स पर पड़ेगा। जिन ग्राहकों को डेटा की जरूरत नहीं है उनके लिए अब डेटा वाले पैक के बजाय जरूरत के हिसाब से Voice-SMS-only रिचार्ज चुनना आसान हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी मोबाइल रिचार्ज सस्ते हो जाएंगे। साथ ही डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के मौजूदा प्लान अपने आप सस्ते होने की गारंटी नहीं है। यह बदलाव मुख्य रूप से उन ग्राहकों के विकल्प बढ़ाएगा जो मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं।

जिसमें खासकर बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरे SIM को सिर्फ कॉलिंग के लिए रखने वालों के लिए यह बदलाव उपयोगी हो सकता है। जिसको लेकर TRAI का कहना है कि Voice-SMS-only पैक का उद्देश्य ही ऐसे ग्राहकों को डेटा के बिना मोबाइल सेवा लेने का विकल्प देना है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट