Wifi (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Wi-Fi slow चल रहा है? महंगा प्लान छोड़िए, बस राउटर यहां रख दीजिए, स्पीड हो जाएगी दोगुनी

How To Increase WiFi Speed: अगर आप भी बार-बार स्लो इंटरनेट, वीडियो बफरिंग और गेमिंग में लैग से परेशान रहते हैं, तो सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है कि हर बार महंगा वाईफाई प्लान लेना ही समाधान नहीं होता।

सिमरन सिंह

WiFi Signal Tips: अगर आप भी बार-बार स्लो इंटरनेट, वीडियो बफरिंग और गेमिंग में लैग से परेशान रहते हैं, तो सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है कि हर बार महंगा वाईफाई प्लान लेना ही समाधान नहीं होता। कई बार इंटरनेट की रफ्तार धीमी होने की सबसे बड़ी वजह होती है राउटर की गलत प्लेसमेंट। सही जगह पर राउटर रखकर आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने इंटरनेट की स्पीड में बड़ा सुधार देख सकते हैं।

क्यों कमजोर हो जाते हैं WiFi सिग्नल?

अक्सर लोगों को लगता है कि वाईफाई लाइट बल्ब की तरह होता है स्विच ऑन किया और पूरे कमरे में बराबर फैल गया। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। वाईफाई सिग्नल हवा में फैलते जरूर हैं, लेकिन दूरी बढ़ने के साथ ये कमजोर होते जाते हैं। अगर आपका राउटर एक कोने में रखा है और आप दूसरे कमरे या फ्लोर पर इंटरनेट चला रहे हैं, तो सिग्नल आप तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देते हैं।

दीवारें और फर्नीचर भी हैं स्पीड के दुश्मन

आपके घर की मोटी दीवारें, फर्श, अलमारी, बेड और यहां तक कि दरवाजे भी वाईफाई सिग्नल को रोकते हैं। डिवाइस और राउटर के बीच जितनी ज्यादा ठोस चीजें होंगी, सिग्नल उतना ही कमजोर होता जाएगा। यही वजह है कि दूसरे कमरे या ऊपर-नीचे के फ्लोर पर इंटरनेट सबसे ज्यादा स्लो चलता है।

राउटर कहां रखें, ताकि स्पीड मिले शानदार?

बहुत से लोग राउटर को छिपाने के चक्कर में फ्रिज, टीवी या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के पीछे रख देते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाईफाई सिग्नल में रुकावट डालते हैं, जिससे स्पीड और गिर जाती है। बेहतर यही है कि राउटर को घर के बीचों-बीच, किसी ऊंची जगह पर रखें। इससे सिग्नल चारों तरफ समान रूप से फैलेंगे और बीच में रुकावट भी कम आएगी।

बड़े घर या ऑफिस में क्या करें?

अगर आपका घर बड़ा है या आप ऑफिस में वाईफाई इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ एक राउटर काफी नहीं होता। ऐसे में आप WiFi एक्सटेंडर या रिपीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर या ऑफिस के हर कोने में मजबूत सिग्नल और तेज स्पीड मिलेगी।

ध्यान दें

अगली बार स्लो इंटरनेट की शिकायत करने से पहले राउटर की जगह जरूर जांच लें। सही प्लेसमेंट से न सिर्फ स्पीड बेहतर होगी, बल्कि स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास और गेमिंग का मजा भी दोगुना हो जाएगा वो भी बिना एक रुपया खर्च किए।

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप