iCloud+ में क्या कुछ नया आने वाला है। Source. Apple
टेक्नॉलजी

iPhone यूजर्स की मौज, ₹75 में मिलेगा स्टोरेज, OTT और 200+ गेम्स का मजा

Apple Benefit: iPhone, iPad या Apple यूजर्स के लिए Apple ने भारत में अपने iCloud+ सब्सक्रिप्शन को पहले से ज्यादा फायदे वाला बना दिया है। जिसमें कई फायदें देखने को मिलने वाले है।

सिमरन सिंह

iCloud+ India: अगर आपके पास iPhone, iPad या Apple का कोई दूसरा डिवाइस है तो आपके लिए काम की जानकारी सामने आई है। बता दें कि Apple ने भारत में अपने iCloud+ सब्सक्रिप्शन को पहले से ज्यादा फायदे वाला बना दिया है। जिसमें अब सिर्फ क्लाउड स्टोरेज ही नहीं बल्कि Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी इसी सब्सक्रिप्शन में शामिल किया गया है। वहीं इसमें खास बात यह है कि इसके लिए मौजूदा iCloud+ यूजर्स को अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

₹75 महीने से शुरू होगा प्लान

बता दें कि भारत में iCloud+ का बेस प्लान 50GB स्टोरेज के लिए ₹75 प्रति महीने से शुरू होता है। इस कीमत में यूजर्स को अब स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का फायदा भी मिलेगा। साथ ही iCloud+ में फोटो, वीडियो और दूसरी जरूरी फाइलों का बैकअप सुरक्षित रखा जा सकता है। इतना ही नहीं Family Sharing के जरिए एक iCloud+ प्लान को परिवार के 5 अन्य सदस्यों तक शेयर किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि एक सब्सक्रिप्शन से घर के कई लोगों को फायदा मिल सकता है।

Apple TV पर मिलेंगे पॉपुलर शो और फिल्में

जिन ग्राहकों को एंटरटेनमेंट पसंद है उनके लिए Apple TV का खास ऑफर काम का होने वाला है। बता दें कि इसमें Ted Lasso, Severance, The Studio और CODA जैसे लोकप्रिय शो और फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स फिल्म F1 भी Apple TV पर उपलब्ध है। साथ ही कंटेंट को iPhone, iPad और Mac के अलावा Smart TV और गेमिंग कंसोल पर भी देखा जा सकता है। मतलब Apple यूजर्स को अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत कुछ हद तक कम हो सकती है।

200 से ज्यादा गेम्स भी फ्री

इस ऑफर में गेमिंग करने वालों के लिए भी Apple ने बड़ा फायदा जोड़ा है। बता दें कि Apple Arcade के तहत 200 से ज्यादा गेम्स मिलते हैं। इनमें Football Manager 26 Touch, NBA 2K26, Hello Kitty Island Adventure, Sneaky Sasquatch और Angry Birds Reloaded जैसे गेम शामिल हैं। वहीं इसमें खास बात यह है कि गेम्स में विज्ञापन नहीं होते और अलग से इन-ऐप खरीदारी का झंझट भी नहीं है। कई गेम ऑफलाइन भी खेले जा सकते हैं।

पुराने सब्सक्राइबर्स के लिए क्या बदलेगा?

जानकारी के लिए बता दें कि सभी को पता है कि भारत में अब Apple TV और Apple Arcade के अलग स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन उपलब्ध नहीं होंगे। पुराने यूजर्स को iCloud+ के तहत इन सेवाओं का एक्सेस मिलेगा और Apple Arcade का गेम प्रोग्रेस भी सुरक्षित रहेगा। वहीं नए यूजर्स के लिए Apple One प्लान बंद कर दिया गया है। वहीं Airtel के कुछ चुनिंदा पोस्टपेड प्लान यूजर्स को भी यह iCloud+ बंडल बिना अतिरिक्त शुल्क मिल सकता है।

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप