iPhone में फ्री में बनेगी जगह। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

iPhone यूज़र्स के लिए खुशखबरी: अब खुद-ब-खुद खाली होगी फोन की स्टोरेज

स्मार्टफोन हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो या सोशल मीडिया, हर काम अब मोबाइल फोन से हो जाता है। ऐसे में यूज़र्स फोन की परफॉर्मेंस और कीमत पर काफी ध्यान देते है।

सिमरन सिंह

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या सोशल मीडिया चलाना, हर काम अब मोबाइल फोन पर ही होता है। ऐसे में यूज़र्स फोन की परफॉर्मेंस और फीचर्स को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन एक आम समस्या है जो हर यूज़र को परेशान करती है – फोन की स्टोरेज का बार-बार फुल हो जाना।

क्यों फुल हो जाती है फोन की स्टोरेज?

मोबाइल में ढेर सारे फोटोज़ और वीडियो रखने के साथ-साथ कई ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल फोन की स्टोरेज पर दबाव डालता है। इसके अलावा, रोजाना आने वाले मैसेज और ईमेल, खासकर वेरिफिकेशन कोड वाले मैसेज, फोन की मेमोरी को तेजी से भरते हैं। इन सभी को एक-एक करके डिलीट करना मुश्किल होता है और स्टोरेज की समस्या बनी रहती है।

अब नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

iPhone यूज़र्स के लिए एक शानदार फीचर मौजूद है, जिससे फोन की स्टोरेज अपने आप खाली हो जाएगी। इस सेटिंग को ऑन करने के बाद वेरिफिकेशन कोड वाले मैसेज और ईमेल इस्तेमाल के बाद ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाते हैं। यानी आपको बार-बार इन्हें मैन्युअली हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जानिए कैसे करें इस फीचर को ऑन

  • सबसे पहले अपने iPhone की Settings में जाएं।
  • वहां से General ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Autofill and Passwords पर क्लिक करें।
  • अब Delete After Use का विकल्प मिलेगा।
  • सामने दिख रहे टॉगल को ऑन कर दें।

“इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद आपके ईमेल और मैसेज में जो भी वेरिफिकेशन कोड आएंगे, वो इस्तेमाल के बाद खुद डिलीट हो जाएंगे।”

सिर्फ iPhone यूज़र्स के लिए उपलब्ध

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा फिलहाल सिर्फ iPhone यूज़र्स के लिए ही है। एंड्रॉइड यूज़र्स को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें