Iphone 16 (शौ. Apple Store) 
टेक्नॉलजी

इस तारीख को Iphone 16 को अपना बना पाएंगे आप, गणपति के आर्शिवाद के साथ शुरू होगी सेल

Apple ने 9 सितंबर को स्पेशल इवेंट के दौरान अपने Iphone 16 सीरीज को पेश करने के बारे में बात की थी। इसमें वह चार नए मॉडल को पेश करने वाला है। जिसमें Iphone 16, Iphone 16 Plus, Iphone 16 Pro और Iphone 16 Pro Max शामिल होंगे।

सिमरन सिंह

Iphone 16. Apple ने 9 सितंबर को स्पेशल इवेंट के दौरान अपने Iphone 16 सीरीज को पेश करने के बारे में बात की थी। इसमें वह चार नए मॉडल को पेश करने वाला है। जिसमें Iphone 16, Iphone 16 Plus, Iphone 16 Pro और Iphone 16 Pro Max शामिल होंगे, हालांकि अभी तक कीमत, फीचर्स के बारे में कई बातें सामने आई थी। ऐसे में अब फोन कब आपके लिए उपलब्ध होगा इसकी डेट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

Iphone 16 सेल की क्या है डेट?

अब तक की मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple 20 सितंबर को Apple Store में Iphone 16 मॉडल को सभी के लिए उपलब्ध कर देगा, Iphone के साथ-साथ Apple अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच Apple Watch Series 10, Watch SE 3, Watch Ultra 3 और AirPods 4 को भी पेश करने वाला है।

यह हो सकती है कीमत

Apple की नई सीरीज आने के बाद सबसे पहला सवाल लोगों के मन में उसकी कीमत का आता है। तो बता दें की Apple Hub के अनुसार Iphone 16 की कीमत $799 यानी की 66,300 रुपये की होने की उम्मीद की जा रही है, जबकि Iphone 16 Plus की कीमत $899 जो भारतीय रुपए में 74,600 से शुरू होने की उम्मीद है। वही प्रो मॉडल की बात करें तो Iphone 16 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 यानी की 91,200 रुपये की बताई गई है। वही टॉप मॉडल Iphone 16 Pro Max की कीमत 1,199 भारतीय रुपए में 99,500 की बताई गई है, लेकिन सभी कीमतें US के बाजार में है और भारतीय बाजार में आने के बाद इनकी कीमतों में थोड़ा इजाफा होगा।

Apple 2024 का लॉन्च इवेंट

Iphone 16 सीरीज लॉन्च इवेंट को It's Glowtime के नाम से रखा गया था। वहीं भारत में रात 10:30 बजे से इस इवेंट को लाइक किया गया था। इवेंट में आने वाले AI सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। जिसमें Iphone iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जिसकी घोषणा इस साल जून में की गई थी और कई नए सुविधाओं को भी रोल आउट किया गया है। जो अगले वर्ष तक सबके सामने आ जाएंगे।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच