iPhone 16 को लेकर क्या है ऑफर्स। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

दिवाली ऑफर्स में सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro, जानिए कहां से खरीदें सबसे बड़ा डिस्काउंट

Best Diwali smartphone deals: नया iPhone 16 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। भारत में Flipkart, Croma, Vijay Sales जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Apple को खरीद सकते है।

सिमरन सिंह

Apple Diwali Offers: दिवाली नजदीक है और ऐसे में अगर आप भी त्योहार के मौके पर नया iPhone 16 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। भारत में Flipkart, Croma, Vijay Sales जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Apple के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर बेहतरीन ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं कहां से खरीदने पर आपको सबसे ज्यादा फायदा होगा।

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता iPhone 16 Pro?

  • भारत में iPhone 16 Pro (256GB) वेरिएंट की असली कीमत ₹1,19,900 है, लेकिन इस पर कई जगह शानदार छूट मिल रही है।
  • Flipkart पर यह फोन सिर्फ ₹1,04,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूज करने पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। यानी आप यह फोन सिर्फ ₹1 लाख में घर ला सकते हैं।
  • Amazon पर फिलहाल iPhone 16 Pro की बिक्री नहीं हो रही है।
  • Croma पर 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,13,490 रखी गई है, जहां बैंक कार्ड ऑफर्स और कैशबैक का भी फायदा लिया जा सकता है।
  • Vijay Sales पर इसकी कीमत ₹1,14,900 है। यहां ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹5,000 की तत्काल छूट मिलेगी।
  • वहीं Reliance Digital पर यह फोन अपनी बेस कीमत ₹1,19,900 में लिस्टेड है।
  • दिलचस्प बात यह है कि BigBasket पर iPhone 16 Pro (128GB) वेरिएंट सिर्फ ₹99,990 में उपलब्ध है, जो अब तक का सबसे सस्ता ऑफर माना जा रहा है।

iPhone 16 Pro की मुख्य विशेषताएं

iPhone 16 Pro को Apple ने पिछले साल लॉन्च किया था। यह फोन न केवल डिज़ाइन में शानदार है, बल्कि इसके फीचर्स भी प्रीमियम हैं।

  • इसमें 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP 2x टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए परफेक्ट है।
  • डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR प्रोमोशन डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • यह फोन A18 Pro चिपसेट पर चलता है, जो बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
  • साथ ही इसमें Apple Intelligence का भी सपोर्ट है, जिससे यह स्मार्टफोन और भी पावरफुल बन जाता है।

कुल मिलाकर, iPhone 16 Pro न सिर्फ एक फोन है, बल्कि एक प्रीमियम एक्सपीरियंस है चाहे बात फोटोग्राफी की हो या फिर मूवी और वेब सीरीज़ देखने की। अगर आप इसे दिवाली पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकती है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान