Pakistan X Account को किया गया बेन। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

पाकिस्तान को भारत की डिजिटल स्ट्राइक: पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन

इस बर्बर हमले के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं, और ऐसे में भारत सरकार भी अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है। केंद्र सरकार ने इस बार डिजिटल मोर्चे पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। इस हमले में अब तक 26 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस बर्बर हमले के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं, और ऐसे में भारत सरकार भी अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है। केंद्र सरकार ने इस बार डिजिटल मोर्चे पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

डिजिटल स्ट्राइक: भारत में ब्लॉक हुआ पाक सरकार का X अकाउंट

भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को भारत में ब्लॉक करवा दिया है। अब जब कोई भारत से "Government of Pakistan" का X अकाउंट खोलने की कोशिश करता है, तो स्क्रीन पर “Account Withheld” लिखा नजर आता है। इसका मतलब साफ है कि भारत में अब इस अकाउंट से किया गया कोई भी पोस्ट आम यूजर्स नहीं देख पाएंगे।

आक्रोश के बीच कड़े फैसले

पहलगाम अटैक के बाद केंद्र सरकार ने सिर्फ डिजिटल ही नहीं, बल्कि राजनयिक और सुरक्षा स्तर पर भी कई अहम फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में तय हुआ कि:

  • सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार किया जाएगा,
  • अटारी बॉर्डर से आवाजाही पर अस्थायी रोक लगेगी,
  • और पाकिस्तानियों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए जाएंगे।

सरकार का यह कदम पाकिस्तान को साफ संदेश देता है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर मोर्चे पर सख्ती से जवाब देगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या होंगे आगे के कदम?

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्राइक के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ और क्या ठोस कदम उठाती है। पहलगाम हमले ने जहां एक ओर देशवासियों को झकझोर दिया है, वहीं दूसरी ओर सरकार की कठोर कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अब आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी