Technology में होने वाली है आने वाले समय में वर्धि। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में टेक इंडस्ट्री में बूम, 1.25 लाख नई नौकरियों की उम्मीद

पिछले वित्तीय वर्ष में 60,000 नौकरियों की तुलना में दोगुना है। इस उछाल के साथ, अब भारत की टेक इंडस्ट्री में कुल 58 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करेंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: भारत की टेक इंडस्ट्री आने वाले वित्तीय वर्ष में तेजी से ग्रोथ करने वाली है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (NASSCOM) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में टेक सेक्टर में 1.25 लाख नई नौकरियां आने की उम्मीद है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष में 60,000 नौकरियों की तुलना में दोगुना है। इस उछाल के साथ, अब भारत की टेक इंडस्ट्री में कुल 58 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करेंगे।

इसके अलावा, अनुमान है कि भारतीय टेक इंडस्ट्री वित्तीय वर्ष 2026 तक 300 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल कर सकती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बना ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण

नैसकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता प्रभाव है। खासतौर पर एजेंटिक AI इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहा है। एजेंटिक AI एक ऐसी तकनीक है जो स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने और टास्क पूरा करने में सक्षम है। इसकी वजह से कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड बन रही हैं।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का बढ़ता प्रभाव

टेक्नोलॉजी में हो रहे इनोवेशन की वजह से कंपनियां पुराने वर्किंग मॉडल को छोड़कर नए और एडवांस टेक्नोलॉजी-बेस्ड फैसले ले रही हैं। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कंपनियां AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को तेजी से अपना रही हैं।

वर्कफोर्स में बड़े बदलाव की तैयारी

टेक इंडस्ट्री अब अपने कर्मचारियों की स्किल्स को अपग्रेड करने पर खास ध्यान दे रही है। कंपनियों ने कर्मचारियों को AI और डिजिटल सेफ्टी की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है, जिससे वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार हो सकें।

इसके साथ ही, भारत सरकार और निजी कंपनियां मिलकर AI में युवाओं को प्रशिक्षित करने पर जोर दे रही हैं। डिजिटल सेफ्टी और नई टेक्नोलॉजी को अपनाने की इस रणनीति से भारत का टेक सेक्टर 2026 तक 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

आने वाले सालों में क्या होगा अलग

भारत की टेक इंडस्ट्री में अगले कुछ वर्षों में नौकरियों और टेक्नोलॉजी दोनों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। AI और डिजिटल इनोवेशन के चलते कंपनियां ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड बन रही हैं। यदि यह ग्रोथ जारी रहती है, तो भारत जल्द ही ग्लोबल टेक सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बना सकता है।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!