IRCTC New Update 
टेक्नॉलजी

कॉल से ही होगी ट्रेन की टिकट बुक, IRCTC में आया नया अपडेट

ट्रेन की टिकट अब एक आवाज से ही बुक हो जाएगी। IRCTC एक नए फीचर को लेकर आया है जिससे यूजर्स अपनी आवाज से ही टिकट को बुक कर सकते है।

सिमरन सिंह

IRCTC New Update. ट्रेन की टिकट बुक करना अब और भी ज्यादा आसान हो गया है। आपको जान के और भी अच्छा लगेगा कि IRCTC, NPCI और CoRover ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में UPI के लिए कन्वीनियंस वॉइस पेमेंट सर्विस लॉन्च किया है। पेमेंट गेटवे के साथ कुछ नए फीचर्स की भी भारतीय रेलवे ने शुरु किया है। IRCTC पर ट्रेन टिकट के लिए आपकी आवाज का इस्तेमाल करके आप कॉल पर ही UPI ID या फिर मोबाइल नंबर टाइप करके भुगतान कर सकते हैं। यह सारा काम भारतीय रेल के लिए AI विजुअल असिस्टेंट ASKDISHA के जारी किया जाएगा। ग्राहक सिर्फ इस पर टिकट बुक के साथ-साथ अब बोलकर पेमेंट भी कर सकते हैं।

वॉइस से करें टिकट बुक

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप वॉइस से कैसे टिकट बुक कर सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं तो बता दे की मोबाइल नंबर से कॉल करके टिकट बुक किया जा सकता है और वॉइस पेमेंट सिस्टम ऑटोमेटिक उसे नंबर से रजिस्टर्ड यूपीआई से पेमेंट करने का ऑप्शन देता है। यूपीआई आईडी पता करने के बाद यह यूजर्स के डिफॉल्ट यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान करने की रिक्वेस्ट भेजी जाती है। आसान और लचीले भुगतान अनुभव को इसमें सुनिश्चित किया जाएगा, यह सुविधा यूजर्स को लेनदेन की समय सीमा के भीतर अपना मोबाइल नंबर या फिर UPI ID अपडेट करने की अनुमति देता है।

पेमेंट करना होगा आसान

कंपनी का कहना है कि यूपीआई का उपयोग करके आप आसानी से ही वॉइस भुगतान कर सकते हैं या प्रणाली भाषा संबंधी बढ़ाओ को भी दूर करती है और लेनदेन की सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाती है।

एक आवाज पर बुक हो जाएगी टिकट

UPI और BharatGPT इस वॉइस पेमेंट ऑप्शन को IRCTC और भारतीय रेलवे के लिए AI विजुअल असिस्टेंट ASKDISHA के साथ अटैच किया गया है। अब यूजर्स सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल करके ही टिकट बुक कर सकते हैं और भुगतान भी कर सकते हैं। जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा