Microsoft को लेकर सरकार ने दी चेतावनी। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Microsoft प्रोडक्ट्स में गंभीर सुरक्षा खामियां, करोड़ों यूज़र्स पर साइबर अटैक

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Microsoft Windows और Office यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में यूजर्स को कुछ तरह के खतरों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

सिमरन सिंह

जुलाई 2025 में भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने Microsoft Windows और Office यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी “हाई-सेवेरिटी” श्रेणी में रखी गई है, जिसका मतलब है कि खतरा अत्यंत गंभीर है और यूज़र्स को तत्काल एक्शन लेने की ज़रूरत है।

Microsoft के प्रोडक्ट्स में मिलीं खतरनाक कमजोरियां

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक Microsoft के कई सॉफ़्टवेयर में ऐसी कमजोरियां (Vulnerabilities) पाई गई हैं जिनका फायदा साइबर हमलावर निम्न तरीकों से उठा सकते हैं:

  • सिस्टम पर पूरा नियंत्रण हासिल करना
  • संवेदनशील डेटा की चोरी
  • रिमोट कोड रन करके हमला करना
  • सुरक्षा उपायों को बायपास करना
  • सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव
  • सर्वर और नेटवर्क को क्रैश करना
  • स्पूफिंग अटैक यानी किसी और की पहचान में घुसपैठ

इन कमजोरियों का उपयोग कर हैकर्स न केवल व्यक्तिगत यूज़र्स बल्कि कॉर्पोरेट सिस्टम्स और क्लाउड सेवाओं को भी निशाना बना सकते हैं।

इन Microsoft सेवाओं पर मंडरा रहा खतरा

CERT-In ने जिन सेवाओं को खतरे में बताया है, उनमें शामिल हैं:

  • Microsoft Windows
  • Microsoft Office
  • Microsoft Dynamics
  • Microsoft Edge व अन्य ब्राउज़र्स
  • Azure (क्लाउड सेवाएं)
  • Developer Tools
  • SQL Server
  • System Center
  • Microsoft की पुरानी सर्विसेज जिनके लिए ESU (Extended Security Updates) जारी होते हैं
  • कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स

जो भी यूज़र्स इन सेवाओं या प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।

Microsoft ने उठाया कदम, यूज़र्स के लिए अहम सलाह

Microsoft ने इस खतरे को गंभीरता से लिया है और सभी प्रभावित प्रोडक्ट्स के लिए सेक्योरिटी पैच और अपडेट्स जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बयान में कहा: “अभी तक इन कमजोरियों का बड़े स्तर पर दुरुपयोग नहीं हुआ है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है।” Microsoft और CERT-In दोनों ने सलाह दी है कि यूज़र्स अपने सिस्टम में ऑटोमैटिक अपडेट ऑन करें, सभी लेटेस्ट अपडेट्स इंस्टॉल करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें ताकि सभी सुरक्षा फीचर्स सक्रिय हो जाएं और सिस्टम सुरक्षित बना रहे।

ध्यान दें

साइबर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच यह चेतावनी बेहद अहम है। Windows और Microsoft Office जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करने वाले करोड़ों यूज़र्स को चाहिए कि वे इस चेतावनी को गंभीरता से लें और तुरंत अपने सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात