Humanoid Robots (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

घर में इंसान जैसा रोबोट? CES 2026 ने खोल दी आंखें, सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Humanoid Robots: CES 2026 एक बार फिर टेक्नोलॉजी की चकाचौंध से भरा रहा। हर तरफ बड़ी-बड़ी स्क्रीन, नए गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा थी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा Humanoid Robots की बात हुई।

सिमरन सिंह

Future Of Humanoid Robots: अमेरिका के लास वेगास में आयोजित CES 2026 एक बार फिर टेक्नोलॉजी की चकाचौंध से भरा रहा। हर तरफ बड़ी-बड़ी स्क्रीन, नए गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा थी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं Humanoid Robots यानी इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट्स ने। कंपनियां दावा कर रही हैं कि जल्द ही ये रोबोट घर का सारा काम करेंगे, लेकिन जब इन प्रोटोटाइप्स को ध्यान से देखा जाए, तो एक अलग ही सच्चाई सामने आती है।

क्या वाकई ह्यूमनॉइड रोबोट हमारा भविष्य हैं?

हकीकत यह है कि इंसानों जैसे रोबोट का कॉन्सेप्ट उतना कारगर नहीं है, जितना दिखाया जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे सालों से "Flying Car" का सपना दिखाया गया, लेकिन आज तक कोई सफल मॉडल सामने नहीं आया। वजह साफ है ड्रोन उससे बेहतर साबित हो चुके हैं। यही हाल ह्यूमनॉइड रोबोट्स का भी है।

Elon Musk भी नहीं कर पाए कमाल

एलन मस्क जैसे दिग्गज भी इस दिशा में कोशिश कर चुके हैं। कई साल पहले उन्होंने दावा किया था कि ह्यूमनॉइड रोबोट जल्द मार्केट में होंगे, लेकिन स्टेज पर जो दिखाया गया, वो असल में इंसान को रोबोटिक सूट पहनाकर किया गया डेमो था। आज भी कई कंपनियां सिमुलेशन या रिमोट कंट्रोल के जरिए ह्यूमनॉइड रोबोट दिखाती हैं।

20 साल में भी वही पुरानी दिक्कतें

पिछले 10–20 सालों में ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। बैलेंस और मूवमेंट आज भी उतनी ही बड़ी समस्या है जितनी 2005 में थी। CES 2026 में भी ये रोबोट बेहद संभलकर चलते नजर आए। दो पैरों पर चलना इंजीनियरिंग के लिहाज से एक "कंप्यूटेशनल नाइटमेयर" है।

इंसानों जैसे हाथ-पैर क्यों बन रहे हैं परेशानी?

कहा जाता है कि दुनिया इंसानों के हिसाब से बनी है, इसलिए रोबोट भी इंसानों जैसे होने चाहिए। लेकिन सच यह है कि पांच उंगलियों वाले रोबोटिक हाथ को चलाने के लिए हजारों लाइन का कोड और ढेरों सेंसर्स चाहिए। वहीं, एक साधारण ग्रिपर या सक्शन कप वही काम ज्यादा सटीक और कम खर्च में कर देता है।

आम आदमी के लिए खतरा और खर्च दोनों

70–80 किलो का भारी रोबोट अगर घर में गिर जाए, तो खतरा सोचिए। साथ ही, इतने जटिल रोबोट की मेंटेनेंस भी आम आदमी के बजट से बाहर है। क्या कोई हर हफ्ते रिपेयर वाला रोबोट घर लाना चाहेगा?

स्पेशलाइज्ड रोबोट्स ही असली हीरो

आज मेडिकल सर्जरी, फैक्ट्री असेंबली, वेयरहाउस और क्लीनिंग में जो रोबोट्स सफल हैं, वे इंसान जैसे नहीं दिखते।

  • Medical Robots: सटीकता चाहिए, पैर नहीं
  • Cleaning Robots: जमीन के करीब रहकर काम
  • Warehouse Robots: मजबूत और पहिएदार डिजाइन
  • CES 2026 का सच: मार्केटिंग ज्यादा, काम कम

CES 2026 में दिखे कई ह्यूमनॉइड रोबोट सिर्फ AI दिखाने का जरिया लगते हैं। सवाल है क्या सच में हमें ऐसा रोबोट चाहिए जो चलकर पानी दे? या फिर छोटा, सस्ता और सुरक्षित मशीन वही काम बेहतर कर सकती है?

भविष्य इंसान जैसा नहीं, बल्कि स्मार्ट होगा

सच यही है कि रोबोटिक्स का भविष्य ह्यूमनॉइड नहीं, बल्कि स्मार्ट, सुरक्षित और टास्क-फोकस्ड मशीनें हैं। इंसान जैसे रोबोट शायद म्यूजियम या रिसर्च तक सीमित रहेंगे, हर घर तक नहीं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला