SIR लिस्ट को चेक करने का तरीका। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

Voter List में आपका नाम है या नहीं? SIR फॉर्म भरने के बाद घर बैठे ऐसे करें चेक, चुनाव आयोग ने दिए 3 तरीके

Election Commission Voter List: SIR की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको किसी सरकारी दफतर के चक्कर नहीं काटने होगे। आप घर बैठे ही तन तरीकों से इस लिस्ट को चेक कर सकते है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • SIR का फॉर्म भरा है अपने नाम की स्थिति चेक नहीं की है तो इस तरह से चेक कर सकते है।

  • वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • नाम नहीं मिलने पर चुनाव आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

SIR Voter List 2026: देश में SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच कई मतदाताओं के मन में एक सवाल है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हुआ है या नहीं। ऐसे में अगर आपने भी SIR का फॉर्म भरा है और अभी तक अपने नाम की स्थिति चेक नहीं की है तो अब इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर नाम खोजने की सुविधा दी है। इसकी मदद से आप मोबाइल नंबर, वोटर आईडी कार्ड नंबर यानी EPIC और अपनी व्यक्तिगत जानकारी के जरिए नाम चेक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि सामान्य वोटर लिस्ट में नाम खोजना और SIR की पिछली वोटर लिस्ट में नाम देखना अलग-अलग सुविधाएं हैं। इसलिए सही विकल्प चुनना जरूरी है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कहां मिलेगा ऑप्शन?

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा। जिसके बाद यहां आपको Search Your Name in Voter List का विकल्प को देखना है। इस पर क्लिक करने के बाद आप मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

इसके लिए पोर्टल पर तीन विकल्प मिलते हैं Search by Mobile, Search by Details और Search by EPIC। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं।

मोबाइल नंबर से ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर रिकॉर्ड से लिंक है तो मोबाइल नंबर वाला विकल्प चुनना आपके लिए सही होगा। यहां अपना राज्य और भाषा चुनने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही सफल वेरिफिकेशन के बाद उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आपकी वोटर डिटेल्स सामने आ जाएंगी। वहीं यह तरीका उन लोगों के लिए आसान है जिन्हें अपना EPIC नंबर याद नहीं है।

नाम और दूसरी जानकारी से भी कर सकते हैं सर्च

अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपके पास उपलब्ध नहीं है तो Search by Details विकल्प चुनें। इसमें अपना नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र या जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनकर सर्च करें। सही जानकारी मिलने पर वोटर रिकॉर्ड और पोलिंग स्टेशन की डिटेल्स दिखाई दे सकती हैं।

EPIC नंबर से चेक करना है सबसे आसान

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है तो उस पर मौजूद EPIC नंबर से भी नाम खोज सकते हैं। इसके लिए Search by EPIC पर क्लिक करें। अपना EPIC नंबर, राज्य और कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च करें।

इसमें एक जरूरी बात यह है कि अगर आप SIR की पिछली मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो पोर्टल पर मौजूद Search Your Name in Last SIR विकल्प का इस्तेमाल करें। वहीं मौजूदा वोटर लिस्ट में नाम की पुष्टि के लिए सामान्य Electoral Roll Search करें। नाम नहीं मिलने पर चुनाव आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी