Instagram के कंटेंट को लेकर नियम। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Instagram पर अब अश्लील और हिंसक वीडियो दिखना होगा मुश्किल, AI से होगी पोस्ट की जांच, जानें क्या बदलेगा

Instagram Violent Videos: इंस्टाग्राम पर अश्लील, आपत्तिजनक या हिंसक कंटेंट को कम करने और हटाने के लिए। वहीं यूजर्स की इसी परेशानी को कम करने के लिए इंस्टाग्राम ने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम लाया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम को मजबूत किया है।

  • अब प्लेटफॉर्म AI से ऐसी पोस्ट की पहचान करेगा जिन्हें यूजर्स को दिखाने से बचना चाहिए।

  • भारत में इंस्टाग्राम के रिकमेंडेशन सिस्टम को पहले से ज्यादा प्रभावी बनाया गया है।

Instagram Sensitive Content Control: इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करते समय अचानक अश्लील, आपत्तिजनक या हिंसक वीडियो सामने आ जाए तो आपका अनुभव खराब हो सकता है। बता दें कि यह खासकर तब जब आपने इस तरह के कंटेंट को देखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई हो। यूजर्स की इसी परेशानी को कम करने के लिए इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम को मजबूत किया है। जिसमें अब प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसी पोस्ट की पहचान करेगा जिन्हें यूजर्स को दिखाने से बचना चाहिए।

वहीं मेटा ने 16 नवंबर को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत में इंस्टाग्राम के रिकमेंडेशन सिस्टम को पहले से ज्यादा प्रभावी बनाया गया है। इसका मकसद यूजर्स को उनकी पसंद के मुताबिक कंटेंट दिखाना और संवेदनशील सामग्री की अनचाही पहुंच कम करना है।

रील्स और एक्सप्लोर में दिखने वाले कंटेंट पर खास नजर

इंस्टाग्राम के नए बदलाव उन अकाउंट की पोस्ट पर लागू होंगे जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते। जिसका मतलब है कि रील्स, एक्सप्लोर और फीड में दिखाई देने वाले सुझाए गए कंटेंट की जांच पहले से ज्यादा सख्ती से होगी।

वहीं मेटा ने इसको लेकर बताया है कि अब ज्यादा उन्नत AI मॉडल पोस्ट का सीधे विश्लेषण कर सकते है। वहीं इससे अश्लीलता या हिंसा दिखाने वाली सामग्री की पहचान करने के लिए यूजर्स की शिकायत या पोस्ट छिपाए जाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं कंपनी ने खासतौर पर भारत के यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने सिस्टम को बेहतर बनाया है।

मेटा का दावा एक साल में आधी हुई शिकायतें

कंपनी का कहना है कि इन बदलावों के बाद भारत में रिकमेंडेड कंटेंट को लेकर यूजर्स की शिकायतें एक साल पहले के मुकाबले लगभग आधी रह गई हैं। लेकिन मेटा ने शिकायतों के कुल आंकड़े या इस कमी को मापने का विस्तृत तरीका साझा नहीं किया है। वहीं यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब भारत सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम पर ज्यादा ध्यान दे रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को मेटा को अपने रैंकिंग और रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने की सलाह दी थी। लेकिन कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसका नया कदम सरकारी सलाह से जुड़ा है या नहीं।

यूजर्स खुद भी ऐसे कंटेंट को कर सकते हैं कंट्रोल

इंस्टाग्राम पर यूजर्स के पास भी संवेदनशील कंटेंट कम देखने के विकल्प मौजूद हैं। इसके लिए Settings and Activity में जाकर Content Preferences के अंदर Sensitive Content Control का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा किसी अनचाही पोस्ट या रील पर तीन डॉट्स दबाकर Not Interested चुन सकते हैं। वहीं Hidden Words फीचर से कमेंट और मैसेज रिक्वेस्ट में खास शब्दों, वाक्यांशों और इमोजी को फिल्टर किया जा सकता है।

इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि इंस्टाग्राम पर किसी कंटेंट की पहुंच कम करना और उसे हटाना दोनों अलग हैं। कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाली पोस्ट हटाई जा सकती है जबकि कुछ संवेदनशील पोस्ट प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हुए भी रिकमेंडेशन में नहीं दिखाई जाने वाली है। जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि इंस्टाग्राम पर कंटेंट पूरी तरह बंद नहीं होगा बल्कि उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर रोक लगाने की कोशिश होगी।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, जयपुर में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा