Blinkit पर मिल रहा GTA 6. Source. Meta AI
टेक्नॉलजी

GTA 6 अब Blinkit पर भी उपलब्ध, ₹5,999 में घर बैठे मंगाएं गेम, इन 11 शहरों में मिलेगी मिनटों में डिलीवरी

GTA 6 Blinkit Price: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू करी है। जिसका सीधा मतलब है कि अब गेम खरीदने के लिए किसी गेमिंग स्टोर या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है।

  • ग्राहक घर बैठे ऑर्डर कर कुछ ही मिनटों में फिजिकल बॉक्स पैकेजिंग मंगवा सकते हैं।

  • Blinkit पर PlayStation 5 (PS5) Standard Edition ₹5,999 में उपलब्ध है।

GTA 6 India Delivery By Blinkit: 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार GTA 6 भारत में लॉन्च हो गया है। वहीं अब गेमिंग के शौकीनों के लिए इसकी खरीदारी पहले से भी आसान हो गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। जिसका सीधा मतलब है कि अब गेम खरीदने के लिए किसी गेमिंग स्टोर या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब ग्राहक घर बैठे ऑर्डर करके कुछ ही मिनटों में इसकी फिजिकल बॉक्स पैकेजिंग मंगवा सकते हैं। बता दें कि Blinkit पर इसका PlayStation 5 (PS5) Standard Edition ₹5,999 में उपलब्ध किया गया है।

इन 11 शहरों में Blinkit से मंगा सकते हैं GTA 6

Blinkit के CEO और Eternal के प्रमुख Albinder Dhindsa ने 18 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी थी। शुरुआत में यह सुविधा दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद के चुनिंदा इलाकों में शुरू की गई है। वहीं कंपनी ने अन्य शहरों में भी 18 और 19 नवंबर के बीच इस सर्विस का विस्तार करने की बात कही थी। लेकिन इन शहरों के हर इलाके में डिलीवरी उपलब्ध होना जरूरी नहीं है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने पिन कोड पर उपलब्धता जांचना बेहतर होगा।

₹5,999 में क्या मिलेगा जानें ऑर्डर करने का तरीका

Blinkit पर अभी के लिए GTA 6 का PS5 Standard Edition मिल रहा है। यहां एक जरूरी बात समझनी चाहिए कि ग्राहकों को गेम की पारंपरिक डिस्क नहीं मिलेगी बल्कि एक फिजिकल बॉक्स के अंदर डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा। इस कोड को PlayStation Store पर Redeem करके PS5 कंसोल में गेम डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं ऑर्डर करने के लिए Blinkit ऐप खोलें, अपने डिलीवरी एड्रेस की जानकारी दें और सर्च बार में GTA 6 लिखें। अगर आपके इलाके में स्टॉक उपलब्ध है तो गेम लिस्टिंग में दिखाई देगा। इसके बाद पेमेंट करके ऑर्डर पूरा कर सकते हैं।

13 साल बाद आया GTA 6, जानें गेम में क्या है खास

Rockstar Games का GTA 6 19 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुआ है। इसकी कहानी खिलाड़ियों को Vice City और काल्पनिक राज्य Leonida की दुनिया में ले जाती है। इस बार गेम के मुख्य किरदार Jason Duval और Lucia Caminos हैं जिनकी कहानी अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं BBC की रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती समीक्षाओं में गेम को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन लंबे इंतजार के कारण इसकी लॉन्चिंग पहले से ही गेमिंग इंडस्ट्री की बड़ी घटनाओं में शामिल हो चुकी है।

GTA 6 बनाने में भारतीय डेवलपर्स का भी बड़ा योगदान

इस गेम के निर्माण में भारत की भी अहम भूमिका रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Rockstar Games के बेंगलुरु स्टूडियो के 1,600 से ज्यादा डेवलपर्स ने GTA 6 को तैयार करने में योगदान दिया है। साथ ही टीम ने गेम की विशाल ओपन-वर्ल्ड दुनिया को विकसित करने के कई पहलुओं पर काम किया है।

साथ ही Blinkit के जरिए गेम की डिलीवरी शुरू होना भी भारतीय गेमिंग मार्केट के लिए दिलचस्प बदलाव है। इसकी खास बात यह है कि गेम का बॉक्स कलेक्टिबल के तौर पर भी रखा जा सकता है भले ही उसके अंदर डिस्क की जगह डाउनलोड कोड मिले।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार