Highlight:
Motorola G77 Power पर Flipkart फेस्टिव सेल में खास ऑफर मिल रहा है।
स्मार्टफोन को ग्राहक आधे दाम पर खरीद सकते है।
Motorola में 7,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
Motorola Smartphone Deal: फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो Motorola G77 Power पर मिल रही छूट आपके काम आ सकती है। बता दें कि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले है जो Flipkart की सेल में लिस्टेड कीमत से काफी कम दाम पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP का मेन कैमरा भी है। लेकिन खरीदने से पहले अलग-अलग वेरिएंट की कीमत और बैंक ऑफर को समझना किसी भी ग्राहक के लिए जरूरी है।
सामने आई सेल कि जानकारी को देखें तो Motorola G77 Power के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 41,999 रुपये है जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं Flipkart की 9 अक्टूबर से शुरू हुई फेस्टिव सेल में इसका बेस वेरिएंट 21,249 रुपये और टॉप वेरिएंट 27,499 रुपये में उपलब्ध बताया गया है।
इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे है। लेकिन यह छूट पात्र बैंक कार्ड और ऑफर की शर्तों पर निर्भर कर सकती है। ऐसे में खरीदारी से पहले चेकआउट पेज पर अंतिम कीमत जरूर चेक करें।
Motorola G77 Power के बारे में बताए तो इसमें 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1080 × 2400 पिक्सल है। इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स के दौरान स्मूद अनुभव देने में मदद करती है। वहीं कंपनी के दिए गए विवरण में देखा गया है कि डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है।
साथ ही इस फोन में फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। रैम और स्टोरेज के दो विकल्प भी इसमें देखने को मिल रहे हैं। जिसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा IP64 रेटिंग धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फोन को पानी में डुबोया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार बैटरी है जो 7,000mAh तक का सपोर्ट देती है जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा है। वहीं बड़ी बैटरी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो फोन पर वीडियो देखते हैं सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं या दिनभर बाहर रहते हैं। लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है।
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony LYT-600 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें लाइट सेंसर और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 बताया गया है।
अगर आप उन लोगों में से है जिनकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस है तो Motorola G77 Power पर मिलने वाला ऑफर आपके लिए खास होने वाले है। लेकिन केवल छूट देखकर खरीदारी न करने का प्लान है तो। अपने जरूरत के हिसाब से RAM वेरिएंट चुनें और बैंक डिस्काउंट लागू होने के बाद मिलने वाली अंतिम कीमत की पुष्टि जरूर करें। ध्यान देने कि बात है कि सेल के दौरान कीमत और उपलब्धता समय-समय पर बदलती रहती है।