कॉन्सेप्ट फोटो  
टेक्नॉलजी

साइबर अपराध से बचने के लिए सरकार ने दिए ये निर्देश, अब आप किसी को कॉल करेंगे तो बजेगी ऐसी कॉलर ट्यून

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि वे तीन महीने तक दूरसंचार उपभोक्ताओं को प्रतिदिन आठ से 10 बार साइबर अपराध जागरूकता वाली कॉलर-ट्यून सुनाएं। दूरसंचार कंपनियों को भेजे गए आदेश की प्रति के अनुसार कॉलर...

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : टेक्नोलॉजी के बढ़ने से एक तरफ जहां हमारा लाइफ आसान हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इसे कई सारे नुकसान भी हो रहे हैं। टेक्नोलॉजी के गलत उपयोग के करण साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर रोज हजारो लोग साइबर ठगी के शिकार हो जा रहे हैं। इससे बचने के लिए सरकार कई सारे उपाय पहले से ही निकाल रखी है। पर अब सरकार ने भारत के हर एक नागरिक को साइबर अपराध रे बारे में जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की है।

दरअसल, दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि वे तीन महीने तक दूरसंचार उपभोक्ताओं को प्रतिदिन आठ से 10 बार साइबर अपराध जागरूकता वाली कॉलर-ट्यून सुनाएं। दूरसंचार कंपनियों को भेजे गए आदेश की प्रति के अनुसार, कॉलर-ट्यून गृह मंत्रालय के तहत एक साइबर अपराध इकाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा प्रदान की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आदेश सरकार ने बीते 18 दिसंबर को जारी किया है।

कॉलर-ट्यून अभियान के माध्यम से साइबर अपराध के बारे में जनता को किया जा रहा जागरूक

आदेश के अनुसार, “कॉलर-ट्यून अभियान के माध्यम से साइबर अपराध के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए कॉल-पूर्व घोषणा/रिंग बैक टोन व्यवस्था के माध्यम से कॉलर-ट्यून बजाने का निर्णय लिया गया है। इसे आई4सी के नोडल अधिकारी दूरसंचार कंपनियों (टीएसपी) को देंगे। एक ग्राहक को कॉलर-ट्यून दिन में लगभग आठ से 10 बार सुनाई जा सकती है।” आदेश में दूरसंचार कंपनियों (टीएसपी) से तत्काल इस आदेश पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है, “साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न कॉलर ट्यून तीन महीने की अवधि के लिए साप्ताहिक आधार पर प्रदान की जाएंगी।” डिजिटल गिरफ्तारी जैसी नयी तरह की धोखाधड़ी से वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां साइबर अपराधी पुलिस, न्यायाधीश आदि बनकर पीड़ितों को ठगते हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा