Wingo (Source. AI) 
टेक्नॉलजी

मोबाइल में है ये ऐप तो तुरंत हटाएं, सरकार ने Wingo पर की बड़ी कार्रवाई, चुपके से खाली कर रहा था अकाउंट

Android Cyber ​​Fraud: केंद्र सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स को निशाना बनाने वाले खतरनाक ऐप Wingo के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह ऐप बिना यूजर्स की जानकारी के मोबाइल से धोखाधड़ी वाले SMS भेज रहा था।

सिमरन सिंह

Government Action Against Cyber Fraud: केंद्र सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स को निशाना बनाने वाले खतरनाक ऐप Wingo के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह ऐप बिना यूजर्स की जानकारी के मोबाइल से धोखाधड़ी वाले SMS भेज रहा था, जिससे साइबर फ्रॉड का पूरा नेटवर्क सक्रिय था। सरकार ने इस ऐप से जुड़े डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑनलाइन चैनलों को ब्लॉक कर दिया है और आम लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

Wingo App: कैसे बना साइबर ठगी का हथियार

Wingo ऐप को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने तुरंत एक्शन लिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह ऐप यूजर्स को “जल्दी पैसे कमाने” का लालच देता था, जबकि पर्दे के पीछे उनके मोबाइल डेटा और डिवाइस का गलत इस्तेमाल कर रहा था। ऐप की गतिविधियां इतनी चुपचाप चल रही थीं कि यूजर्स को भनक तक नहीं लगती थी कि उनके नाम से फ्रॉड SMS भेजे जा रहे हैं।

Wingo पर चला 'चाबुक'

सरकारी कार्रवाई के तहत Wingo ऐप से जुड़े कमांड और कंट्रोल सर्वर को जियो-ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही, इस स्कैम नेटवर्क से जुड़े 4 टेलीग्राम चैनल्स को भी बंद किया गया, जिनमें करीब 1.53 लाख यूजर्स जुड़े थे। इतना ही नहीं, YouTube पर मौजूद 53 से ज्यादा वीडियो को भी हटाया गया है, जिनके ज़रिए इस ऐप का प्रचार किया जा रहा था।

Wingo कैसे कर रहा था Cyber Fraud?

अधिकारियों के अनुसार, Wingo यूजर्स को कम समय में ज्यादा कमाई और बड़े रिटर्न का भरोसा दिलाता था। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे जमा करवाए जाते थे। जैसे ही रकम बढ़ती, ऐप अचानक बंद हो जाता था या यूजर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता था। पेमेंट के लिए सुरक्षित बैंकिंग सिस्टम की जगह UPI और पर्सनल वॉलेट का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था।

पर्सनल डेटा भी था खतरे में

Wingo ऐप यूजर्स से कॉन्टैक्ट लिस्ट, गैलरी और लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियों की अनुमति मांगता था। इससे न सिर्फ पैसों की ठगी हो रही थी, बल्कि पर्सनल डेटा चोरी का भी गंभीर खतरा बना हुआ था। सरकार ने साफ कहा है कि ऐसे ऐप्स से दूरी बनाना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर आपके फोन में Wingo या इससे जुड़ा कोई भी संदिग्ध ऐप है, तो उसे तुरंत डिलीट करें और किसी भी लालच में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी