Google एक नया फीचर लेकर आ रहा है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Google Search में मिलेगा AI Mode, क्या है बड़ी प्लानिंग

गूगल सर्च में पहले से ही एआई ओवरव्यू नामक एक फीचर उपलब्ध है। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि नया AI मोड इससे काफी अलग और उन्नत होगा। गूगल अपने सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नया मोड जोड़ने की तैयारी कर रहा

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: गूगल अपने सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नया मोड जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया AI मोड वैकल्पिक होगा, यानी यूजर्स इसे अपनी पसंद के अनुसार ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

गौरतलब है कि गूगल सर्च में पहले से ही एआई ओवरव्यू नामक एक फीचर उपलब्ध है। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि नया AI मोड इससे काफी अलग और उन्नत होगा।

रिपोर्ट में क्या है दावा?

The Information की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल सर्च में AI मोड का इंटरफेस Gemini चैटबॉट के वेब वर्जन के समान होगा। माना जा रहा है कि गूगल अपने Gemini चैटबॉट को एक व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि AI मोड को गूगल सर्च के इंटरफेस में “All”, “Images”, और “Videos” टैब्स के बाईं ओर जोड़ा जाएगा। इसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स के साथ-साथ वॉइस-बेस्ड प्रॉम्प्ट्स का भी विकल्प होगा, जो यूजर्स को हैंड्स-फ्री अनुभव प्रदान करेगा।

ChatGPT से मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल OpenAI के ChatGPT के सक्रिय यूजर्स की संख्या के मुकाबले पीछे है। बिजनेस ऑफ एप्स के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में Gemini के लगभग 42 मिलियन सक्रिय यूजर्स थे, जबकि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में बताया कि उनके चैटबॉट ने 300 मिलियन साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस अंतर को पाटने के लिए गूगल अपने सर्च इंजन के माध्यम से Gemini को अरबों यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि गूगल इस नई सुविधा को कब लॉन्च करेगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान