Google Pay (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Gpay से अब पेमेंट के अलावा भी होंगे काम, चुटकियों में मिल जाएगा गोल्ड लोन

गूगल पे अब एक पेमेंट एप ही नहीं, बल्कि कई तरह के फीचर्स के साथ भी आ गया है। अब मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी के बाद गूगल पे के माध्यम से गोल्ड लोन भी लिया जा सकता है, जिसकी दरें काफी कम होंगी और इसे आसानी से लिया जा सकेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल पे के माध्यम से आज के समय में कई तरह के ट्रांजैक्शन रोजाना होते हैं। लोग बड़ी आसानी से गूगल पे का इस्तेमाल करके कहीं पर भी लेनदेन करते हैं, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप गूगल पे के माध्यम से किसी चीज की बुकिंग करने के अलावा लोन भी ले सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा? इस खबर के माध्यम से हम आपको सारी जानकारी देंगे।

गूगल पे से ले गोल्ड लोन

बता दें कि गूगल पे ने मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी कर ली है, जिसके बाद कंपनी अब अपने यूजर्स को गोल्ड लोन भी प्रोवाइड करेगी। ऐसे में इंडिया इकाई के प्रबंध निदेशक रोमा दत्त चौबे के मुताबिक, दुनिया का लगभग 11% सोना भारत में मौजूद है और अब लोग इसे सस्ते ब्याज दरों पर लोन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

AI को लेकर नई अनाउंसमेंट

'गूगल फार इंडिया' के 10वें संस्करण के दौरान कंपनी ने यह एलान किया है कि उसका AI सहायक जेमिनी लाइव हिंदी में उपलब्ध होगा और बाद में आठ और भारतीय भाषाओं को इसमें शामिल किया जाएगा।

गोल्ड और पर्सनल लोन में क्या हैं अतंर?

गोल्ड लोन और पर्सनल लोन के बारें में बताए तो दोनों में काफी कई तरह के अंतर देखें जाते है। गोल्ड लोन में सोने को आधार बनाकर लोन मिलता है, लेकिन पर्सनल लोन में नौकरी और इनकम के अलावा प्रॉपर्टी के आधार पर लोन मिलता है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र