जीमेल कॉन्सेप्ट फोटो (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. Gmail आईडी का इस्तेमाल कई जरूरी डॉक्यूमेंट, बैंकिंग जैसी वेबसाइट के लिए भी किया जाता है। बिना Gmail आईडी के किसी एप्लीकेशन फॉर्म या फिर वेबसाइट पर आप नहीं जा सकते। ऐसे में Gmail पर कई ऐसे पर्सनल मेल्स भी आते हैं, जिन्हें कोई भी हैक करके पढ़ सकता है, लेकिन ऐसा आपके साथ न हो, इसका ध्यान देना जरूरी है। आज की खबर में आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप इस परेशानी से बच सकते हैं।
Gmail की प्राइवेसी सेटिंग
- इन कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अपनी जीमेल की प्राइवेसी को आप और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने फोन में क्रोम ऐप ओपन करना है। क्रोम ऐप ओपन करने के बाद यहां पर सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सेटिंग में थोड़ा नीचे देखें तो आपको प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन शो होगा।
- प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी के ऑप्शन में आपको प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन दिया जाएगा। प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करके दो ऑप्शन शो होंगे।
- सबसे पहले डिवाइस और दूसरे नंबर पर लिंक्ड डिवाइस शो होगा। लिस्ट में ब्लू बॉक्स में रिव्यू जो लिंक्ड डिवाइस का ऑप्शन मिल जाएगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस सेटिंग के बाद अगर किसी को आपका पासवर्ड पता भी होगा, तो वह लॉग इन भी नहीं कर पाएगा। यह तब तक चलेगा जब तक कि आप अपने फोन से डिवाइस के पास नहीं जाएंगे।
- सबसे काम की बात यह होगी कि जब भी आपकी आईडी का गलत इस्तेमाल करने का सोचा जाएगा, तो उसे लॉगिन करने के लिए क्यूआर कोड की जरूरत पड़ेगी।
चेक करके ठीक करें Gmail
इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल क्रोम पर जाना है और सर्च बार में "Have I Been Pwned" लिखकर सर्च करें। यह ऑफिशियल वेबसाइट आती है। वहां पर क्लिक करें, अपनी ईमेल आईडी भरें, ईमेल आईडी के बाद फॉरवर्ड का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें। अगर आपकी आईडी का डेटा किसी अनजान डिवाइस पर लॉगिन शो हो रहा है, तो उसे हटा दें। इसके बाद अपनी मेल आईडी का पासवर्ड चेंज करें और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सेट करें।