Xiaomi 18 Pro की क्या होगी कीमत। Source. Xiaomi
टेक्नॉलजी

Xiaomi 18 Pro की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म, भारत में दिसंबर में देगा दस्तक, मिलेंगे दो 200MP कैमरे

Xiaomi 18 Pro Price in India: नए Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। वहीं अब इन दोनों स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च डेट भी सामने आ गई है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Xiaomi 18 Pro और Max जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं।

  • कंपनी 17 नवंबर 2026 को पेरिस में एक इवेंट के दौरान इन्हें पेश करेगी।

  • फोन के पिछले हिस्से में 2.7 इंच की AMOLED सेकेंडरी स्क्रीन भी है।

Xiaomi 18 Pro Launch Date: स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi एक बार फिर अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के साथ हलचल मचाने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी के नए Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। वहीं अब इन दोनों स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। कंपनी 17 नवंबर 2026 को पेरिस में एक इवेंट के दौरान इन्हें पेश करेगी। जिसकी खास बात यह है कि Xiaomi 18 Pro के भारत आने की पुष्टि भी हो चुकी है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि भारतीय ग्राहकों को इसके लिए दिसंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

17 नवंबर को ग्लोबल लॉन्च होंगे Xiaomi 18 Pro सीरीज के फोन

Xiaomi ने पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पुष्टि की थी कि Xiaomi 18 Pro सीरीज नवंबर में ग्लोबल मार्केट में आएगी। शुरुआत में कंपनी ने लॉन्च की तारीख नहीं बताई थी। लेकिन शाओमी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Fei के टीजर से 17 नवंबर का संकेत मिला था। वहीं अब कंपनी ने इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। जिसमें लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा।

भारत में कब लॉन्च होगा Xiaomi 18 Pro?

भारतीय ग्राहकों के लिए भी यह फ्लैगशिप फोन आने वाला है। जिसको Xiaomi ने India Mobile Congress 2026 के दौरान Xiaomi 18 Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि की थी। कंपनी ने इसका डिजाइन भी इवेंट में दिखाया था। लेकिन भारतीय लॉन्च की आधिकारिक तारीख और कीमत अभी सामने नहीं आई है। टिपस्टर के हवाले से आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन दिसंबर 2026 में भारत आ सकता है। लेकिन अभी के लिए Xiaomi 18 Pro Max के भारत आने की पुष्टि नहीं हुई है।

दो 200MP कैमरे और पीछे मिलेगी अलग स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। Leica के साथ मिलकर कैमरा ट्यूनिंग की गई है।

साथ ही फोन के पिछले हिस्से में 2.7 इंच की AMOLED सेकेंडरी स्क्रीन भी है। इसकी मदद से नोटिफिकेशन देखने, विजेट इस्तेमाल करने और रियर कैमरे से सेल्फी लेने जैसे काम किए जा सकते हैं। Pro Max में यह स्क्रीन 2.9 इंच की है।

दमदार प्रोसेसर, लेकिन ग्लोबल मॉडल में छोटी बैटरी?

Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है। दोनों फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प है।

वहीं फोन की बैटरी को लेकर सामने आई लीक भी चर्चा में है। चीनी मॉडल में Pro को 7,000mAh और Pro Max को 8,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। वहीं ग्लोबल वेरिएंट में क्रमशः 6,000mAh और 7,050mAh की बैटरी मिलने का दावा है। लेकिन इन क्षमताओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल