Ghost Call क्या होता है जाने क्या है खास। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

क्या होती है Ghost Call? जानिए कैसे यह फीचर आएगा आपके काम

टेलीमार्केटिंग कंपनियां और स्कैमर्स यह जांचने के लिए इस तरह की कॉल्स करते हैं कि आपका नंबर सक्रिय है या नहीं। लेकिन अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो यह फीचर आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: क्या आपने कभी ऐसी कॉल रिसीव की है, जिसमें फोन तो बजता है, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आता? इसे घोस्ट कॉल (Ghost Call) कहा जाता है। आमतौर पर, टेलीमार्केटिंग कंपनियां और स्कैमर्स यह जांचने के लिए इस तरह की कॉल्स करते हैं कि आपका नंबर सक्रिय है या नहीं। लेकिन अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो यह फीचर आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

घोस्ट कॉलिंग का स्मार्ट इस्तेमाल

कल्पना करें कि आप किसी असहज बातचीत या अप्रिय माहौल में फंस गए हैं। ऐसे में एक घोस्ट कॉल आपको वहां से निकलने का आसान बहाना दे सकती है। इसका उपयोग इन परिस्थितियों में किया जा सकता है:

  • बोरिंग मीटिंग से बचने के लिए।
  • अप्रिय या असहज मुलाकात से निकलने के लिए।
  • व्यस्त होने का नाटक करने के लिए।

Truecaller का Ghost Calling फीचर

Truecaller जैसी लोकप्रिय ऐप्स में अब Ghost Call फीचर मौजूद है। हाल ही में iPhone और Android दोनों के लिए इसका अपडेट जारी किया गया है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको भुगतान करना होगा।

Truecaller की खास बात यह है कि आप अपने ही नंबर पर कस्टमाइज्ड घोस्ट कॉल सेट कर सकते हैं। इसमें आप कॉलर का नाम, नंबर और यहां तक कि प्रोफाइल फोटो भी जोड़ सकते हैं, जिससे यह एक असली कॉल जैसी लगे।

Truecaller पर घोस्ट कॉल कैसे सेट करें?

  • Truecaller ऐप खोलें और Ghost Call विकल्प चुनें।
  • अपना नाम, नंबर और प्रोफाइल फोटो दर्ज करें।
  • कॉल को तुरंत रिसीव करने या शेड्यूल करने का विकल्प चुनें (10 सेकंड, 1 मिनट, 5 मिनट या 30 मिनट बाद)।
  • फिलहाल, आप एक समय में केवल एक ही घोस्ट कॉल शेड्यूल कर सकते हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी