क्या है साइबर अपराधियों का नया तरीका। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

इंडिया पोस्ट के नाम पर हो रही ठगी, सावधान रहें वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

ऑनलाइन फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है और स्कैमर्स हर दिन नए पैंतरों से मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में नया स्कैम भी आ गया है जिसमें इंडिया पोस्ट के नाम पर लोगों को फर्जी मैसेज भेजे जा रहे है।

सिमरन सिंह

Cyber Fraud News: ऑनलाइन फ्रॉड के तरीके तेजी से बदलते जा रहे हैं और स्कैमर्स हर दिन नए पैंतरों से मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें इंडिया पोस्ट के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। इन मैसेज में बताया जाता है कि "आपका पार्सल गलत पते के कारण डिलीवर नहीं हो पाया", और साथ में एक लिंक दिया जाता है जिस पर जाकर यूज़र से पता अपडेट करने और कुछ शुल्क चुकाने की बात कही जाती है।

पार्सल न होने पर भी आ रहा मैसेज!

चौंकाने वाली बात यह है कि ये मैसेज उन लोगों को भी मिल रहे हैं जिन्होंने कोई पार्सल मंगवाया ही नहीं। लेकिन मैसेज की भाषा और डिजाइन असली जैसी होने के कारण बहुत से लोग भ्रमित हो जाते हैं और दिए गए लिंक पर क्लिक कर बैठते हैं।

फर्जी वेबसाइट पर पहुंचते ही हो जाती है ठगी

जब यूज़र लिंक पर क्लिक करता है, तो वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंचता है जो बिल्कुल इंडिया पोस्ट की तरह बनाई गई होती है। जैसे ही वह वहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पेमेंट डिटेल्स डालता है, वे सीधे स्कैमर्स के पास पहुंच जाती हैं। इसके बाद उनका डेटा अवैध रूप से बेचा जा सकता है या उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।

कैसे बचें ऐसे फर्जी मैसेज से?

  • अगर किसी पार्सल से जुड़ा अज्ञात मैसेज आए जिसमें लिंक और पेमेंट की मांग हो, तो सतर्क हो जाएं।
  • कभी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी डिटेल शेयर न करें।
  • ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट करें या साइबर सेल में रिपोर्ट करें।
  • किसी अजनबी को OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

साइबर अपराध की बढ़ती घटनाएं

देश में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार और साइबर एजेंसियां लोगों को जागरूक कर रही हैं कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है। इसीलिए सतर्क रहें और हर संदिग्ध मैसेज को गंभीरता से लें। सरकार लगातार अलग अलग तरह से जनता को जागरूक बना रही है लेकिन व्यक्ति की छोटी सी लापरवाही भी उसका भारी नुकसान कर सकती है जो उसके आने वाले भविष्य को लिए सही नहीं होगा।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO