FSSAI ने 5 Food Delivery Apps पर की कार्रवाई। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

10 मिनट में घर पहुंच रहा खाना कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी? Amazon, Zepto समेत 5 कंपनियों पर FSSAI का एक्शन

Online Food Safety: Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने पांच बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ कथित खाद्य सुरक्षा और नियामक उल्लंघनों के संबंध में दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।

सिमरन सिंह

Amazon Zepto Food Safety: आप भी Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, BigBasket या Zepto से खाने-पीने का सामान ऑनलाइन मंगाते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने इन पांच बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ कथित खाद्य सुरक्षा और नियामक उल्लंघनों के संबंध में दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। इसमें रेगुलेटर ने गलत या गुमराह करने वाले दावों से लेकर प्रतिबंधित और जहरीले खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री और डिस्प्ले तक कई मामलों को चिन्हित किया है।

Happilo Date Bites को लेकर उठे सवाल

FSSAI ने जानकारी में बताया है कि Amazon, Flipkart India, Swiggy Instamart, BigBasket और Zepto पर Happilo Premium Date Bites - Zesty Orange से जुड़े कथित मिसब्रांडिंग और misleading claims को लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। जिसमें रेगुलेटर ने प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी और किए गए दावों को नियमों के अनुरूप नहीं पाया।

यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहक अक्सर प्रोडक्ट की पैकेजिंग या लिस्टिंग में लिखी जानकारी के आधार पर ही खरीदारी का फैसला लेते हैं। ऐसे में गलत जानकारी उपभोक्ता को भ्रमित कर सकती है।

Milky Mist के इन प्रोडक्ट्स पर भी कार्रवाई

FSSAI ने Swiggy Instamart और BigBasket पर Milky Mist के तीन डेयरी प्रोडक्ट्स से संबंधित कथित गलत दावों और गैर-अनुपालन वाली जानकारी को लेकर भी कार्रवाई शुरू की है। इनमें Milky Mist Fresh Low Fat Cream, Milky Mist Farm Fresh Curd और Milky Mist Greek Yoghurt के नाम शामिल हैं। जिसमें रेगुलेटर की कार्रवाई फिलहाल कथित उल्लंघनों पर शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि संबंधित सभी उत्पाद असुरक्षित साबित हो चुके हैं।

धतूरे की ऑनलाइन बिक्री ने बढ़ाई चिंता

मामले का सबसे गंभीर हिस्सा Datura fruits/seeds की ऑनलाइन बिक्री और डिस्प्ले से जुड़ा है। जिसको लेकर FSSAI ने बताया है किAmazon Seller Services, Swiggy Instamart और BigBasket पर इस उत्पाद को बेचने या बिक्री के लिए प्रदर्शित करने से जुड़े प्रावधानों का अनुपालन नहीं पाया गया। रेगुलेटर ने इसे Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कार्रवाई का विषय बनाया है।

छह महीने से तेज हुई निगरानी

FSSAI ने बताया है कि पिछले छह महीनों में ई-कॉमर्स कंपनियों और अन्य Food Business Operators के खिलाफ उसकी प्रवर्तन गतिविधियां तेज हुई हैं। रेगुलेटर सोशल मीडिया के जरिए उपभोक्ताओं को ऐसी कार्रवाइयों की जानकारी भी दे रहा है। इस बीच संबंधित प्लेटफॉर्म्स से प्रतिक्रिया मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में ऑनलाइन खाना खरीदते समय ग्राहक को लेबल, सामग्री, एक्सपायरी और प्रोडक्ट से जुड़े दावों की जानकारी ध्यान से देखना जरूरी है।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी