Flipkart Summer Sale Offers: Flipkart अपने ग्राहकों के लिए शानदार Summer Sale लेकर आ गया है जिसकी शुरुआत आज यानी 9 मई से हो चुकी है। इससे पहले इस सेल को केवल Flipkart Black और Plus मेंबर्स के लिए रखा जाता था। जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर और होम एप्लायंसेज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार की सेल में खास बात यह है कि इसकी सीधी टक्कर Amazon की Great Summer Sale से हो रही है।
Flipkart ने अपनी गर्मियों की सेल को शुरु करने से पहले ही कई ऑफर्स के बारे में जानकारी दी थी। जिसमें Black सब्सक्राइबर्स को SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 15% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही होम एप्लायंसेज और वियरेबल्स पर 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी Black Members को दी जा रही है। इतना ही नहीं स्मार्टवॉच पर 500 रुपये, स्मार्ट टीवी पर 10,000 रुपये और लैपटॉप पर 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ऑफर में शामिल किया गया है। इसके अलावा टेक लवर्स को ध्यान में रखते हुए ऑडियो डिवाइसेज और PC एक्सेसरीज़ पर भी शानदार ऑफर्स शामिल है।
Flipkart की इस सेल में सबसे चर्चित डिस्काउंट Apple iPhone 17 पर मिल रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राहक Apple के इस नए स्मार्टफोन को अब 82,900 रुपये की जगह 71,900 रुपये में ले सकते है। इसके अलावा Apple Watch SE 3 में भी कमी देखने को मिल रहा है। वहीं टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Redmi Pad 2 Pro 5G 24,999 रुपये में सेल में उपलब्ध किया गया है।
Apple पर शानदार डिस्काउंट के बाद Android भी पीछे नहीं रहा है। बता दें कि सेल में Vivo, Poco और Realme के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देखने को मिल रही है। जिसमें Vivo X200T की कीमत 49,999 रुपये, Realme P4x 5G 16,999 रुपये और Poco F7 5G 31,999 रुपये रखी गई है।
इन सभी कीमतों में SBI कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल किया गया है। वहीं इस सेल में जो लोग नया स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे है उनके लिए इन फायदों को इस्तेमाल करने का सुनहेरा मौका है।