Fire-Boltt Smartphone Source. Flipkart
टेक्नॉलजी

Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone

Fire-Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। जिसको लेकर कंपनी अपने नए Boltt ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करेगी। जिसको कम कीमत में लाया जाएगा।

सिमरन सिंह

Fire-Boltt Smartphone: स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर Fire-Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। जिसको लेकर कंपनी अपने नए Boltt ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करेगी। वहीं लॉन्च से पहले Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की पहली आधिकारिक झलक भी दिखा दी है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि कंपनी शुरुआत में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को निशाना बनाएगी जहां पहले से कई बड़े ब्रांड्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हो रही है।

25 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगा क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस

Flipkart माइक्रोसाइट में जो जानकारी दिख रही है उसके अनुसार Boltt का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन कम से कम डिस्ट्रेक्शन और स्मूद डेली-टू-डे एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगा। वहीं टीज़र इमेज में फोन का फ्रंट डिजाइन भी सामने आ गया है। इसमें सेंटर पंच-होल डिस्प्ले, नीचे की ओर थोड़ा मोटा बेजल और फ्लैट-एज फ्रेम देखने को मिलता है। वहीं फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कीज़ दी गई हैं जबकि इसका ब्राउन फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है।

Fire-Boltt Smartphone

20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

वैसे तो कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन पहले सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Fire-Boltt शुरुआती दौर में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स पर फोकस कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा मुकाबला Samsung, Lava, HMD, OnePlus, Oppo और Vivo जैसे फेमस ब्रांड्स से होगा। वहीं कंपनी पहले ही बता चुकी है कि उसकी स्मार्टफोन लाइनअप में Evo और Ace सीरीज शामिल होंगी। जिसमें 4G और 5G दोनों मॉडल पेश किए जाएंगे और इनका निर्माण भारत में पूरा होगा।

Geekbench पर दिखे संभावित स्पेसिफिकेशन्स

सोशल मीडिया पर आए शुरुआती लीक्स में बताया जा रहा है कि पहला स्मार्टफोन Boltt Evo 4G नाम से लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस Geekbench पर भी देखा जा चुका है। वहीं लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 4GB RAM, Android 16 और Unisoc T7250 प्रोसेसर मिल सकता है।

बेंचमार्क टेस्ट में इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में 440 और मल्टी-कोर में 1,470 पॉइंट्स हासिल किए थे। Unisoc T7250 एक 12nm एंट्री-लेवल चिपसेट है जिसमें दो हाई-परफॉर्मेंस CPU कोर और छह एफिशिएंसी कोर दिए गए हैं। इससे पहले यह प्रोसेसर Realme P4x, Oppo A6c, Poco C81 Pro और Itel Zeno 200 जैसे स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल किया जा चुका है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि Boltt किस तरह का फोन बाजार में उतारने वाला है जो बाकी कंपनी को टक्कर देंगी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...