Amazon और Flipkart की सेल में कितनी कमाई हुई। Source. Social Media And Meta
टेक्नॉलजी

7 से 10 अक्टूबर के बीच ई-कॉमर्स कंपनियों ने बेचे ₹30,000 करोड़ के सामान, जानें ग्राहकों ने क्या खरीदा

Festive Sale 2026 Sale: फेस्टिव ई-कॉमर्स सेल के शुरुआती चार दिनों में Amazon, Flipkart समेत ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर करीब ₹30,000 करोड़ के सामान की बिक्री का अनुमान सामने आया है।

सिमरन सिंह

E-commerce Sales India: भारत में 2026 की फेस्टिव ई-कॉमर्स सेल के शुरुआती चार दिनों में Amazon, Flipkart समेत ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर करीब ₹30,000 करोड़ के सामान की बिक्री का अनुमान सामने आया है। लेकिन पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इस बार बिक्री की वैल्यू में गिरावट दर्ज की गई है। देखा जा रहा है कि महंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप की वजह से ग्राहक बड़े खर्च करने से बच रहे हैं लेकिन फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी से ऑर्डर की रफ्तार बनी हुई है।

7 से 10 अक्टूबर के बीच कितनी हुई बिक्री?

Datum Intelligence के आंकड़ों के मुताबिक, 7 से 10 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन फेस्टिव सेल में ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) करीब ₹29,800 करोड़ से ₹30,900 करोड़ रही है। वहीं पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा लगभग ₹33,200 करोड़ था। जिसका सीधा मतलब है कि इस बार बिक्री की वैल्यू में सालाना आधार पर करीब 7 से 10% की कमी देखने को मिली है। वहीं यह आंकड़ा सामान की कुल बिक्री की अनुमानित वैल्यू है इसमें कंपनियों का मुनाफा नहीं जोड़ा गया है। जिस कारण से डिस्काउंट, खर्च और अन्य कारोबारी लागतों के बाद कंपनियों की वास्तविक कमाई अलग हो सकती है।

आसान भाषा में समझें बिक्री का हिसाब

आंकड़ाअनुमान
बिक्री की अवधि7–10 अक्टूबर 2026
इस साल की GMV₹29,800–30,900 करोड़
पिछले साल की GMV₹33,200 करोड़
सालाना बदलाव7–10% की गिरावट
8–9 अक्टूबर के ऑर्डर8–9 करोड़
शुरुआती दो दिनों के खरीदार6–6.5 करोड़

देखा गया कि पहले चार दिनों के आंकड़े Datum Intelligence के हैं जबकि ऑर्डर और खरीदारों का अनुमान Redseer Strategy Consultants ने 8 से 9 अक्टूबर के लिए दिया है। इसलिए दोनों की अवधि अलग है।

मोबाइल की खरीदारी पर कीमतों का असर

Redseer ने इसको लेकर बताया है कि शुरुआती दो दिनों में मोबाइल फोन कुल GMV का लगभग 38 से 40% रहा था। इनकी अनुमानित बिक्री वैल्यू ₹9,100 से 9,600 करोड़ थी। लेकिन मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण स्मार्टफोन और लैपटॉप महंगे हुए हैं। इससे कुछ ग्राहक नया डिवाइस खरीदने या पुराने फोन को अपग्रेड करने का फैसला टाल रहे हैं। साथ ही पिछले साल फेस्टिव सेल के दौरान GST दरों में कटौती से भी खरीदारी को अतिरिक्त बढ़ावा मिला था।

छोटे शहरों के ग्राहक और फैशन की बढ़ती मांग

ग्राहकों का व्यवहार इस बार कुछ अलग दिख रहा है। Redseer के अनुमान के मुताबिक, शुरुआती दो दिनों में करीब दो-तिहाई खरीदार टियर-2 शहरों और ग्रामीण इलाकों से आए। वहीं Gen Z की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई रही और पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी बताई गई।

साथ ही फैशन कैटेगरी की GMV में सालाना आधार पर 22 से 25% की बढ़ोतरी हुई। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और बड़े घरेलू उपकरणों ने भी कुल बिक्री में अहम योगदान दिया है। इससे संकेत मिलता है कि ग्राहक सिर्फ महंगे फोन तक सीमित नहीं हैं बल्कि कपड़े और घर के सामान पर भी खर्च कर रहे हैं।

ई-कॉमर्स कंपनियों को कितना फायदा हुआ?

Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल ने शुरुआती चार दिनों में करीब ₹30,000 करोड़ की अनुमानित बिक्री दर्ज की लेकिन पिछले साल के मुकाबले बिक्री की वैल्यू कम रही है। दूसरी ओर ऑर्डर की संख्या मजबूत रहने से बाजार में खरीदारी की गतिविधि बनी हुई है। Datum Intelligence को पूरे फेस्टिव सीजन में 25 से 30% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। लेकिन यह बस एक अनुमान है अंतिम नतीजा नहीं।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल