Facebook की प्रोफाइल को लॉक करने का तरीका (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

रिश्तेदारों से Facebook अकाउंट को चाहते है छिपाना, इस सेटिंग के बाद प्रोफाइल का कोई नहीं ले पाएगा स्क्रीनशॉट

फेसबुक का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं। इंस्टाग्राम के आने से पहले सभी लोग फेसबुक को ही यूज किया करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है। हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो इस पर मैसेज करने और नए लोगों से जोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार आपके अपने रिश्तेदार या फिर कुछ दोस्त फेसबुक के अकाउंट की फोटो खींचकर इधर-उधर करते हैं, जो आप नहीं चाहते या फिर कुछ गलत लोग भी स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने प्रोफाइल को एक सेटिंग के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं, जिसमें कोई भी आपकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।

सिमरन सिंह

Facebook. फेसबुक का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं। इंस्टाग्राम के आने से पहले सभी लोग फेसबुक को ही यूज किया करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है। हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो इस पर मैसेज करने और नए लोगों से जोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार आपके अपने रिश्तेदार या फिर कुछ दोस्त फेसबुक के अकाउंट की फोटो खींचकर इधर-उधर करते हैं, जो आप नहीं चाहते या फिर कुछ गलत लोग भी स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने प्रोफाइल को एक सेटिंग के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं, जिसमें कोई भी आपकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।

फोन में होगी सेटिंग

कई बार ऐसा होता है कि लोग बिना फॉलो किए आपकी प्रोफाइल को स्टॉक करने के बारे में सोचते हैं और अलग-अलग लोगों को यह जानकारी देते हैं, लेकिन इस चीज के लिए वे फॉलो नहीं करके छुपाकर ही काम करते हैं। ऐसे लोगों से छुटकारा पाने के लिए फेसबुक पर यह सेटिंग आप कर सकते हैं। इसकी मदद से जो लोग आपको फॉलो करेंगे और आपकी इजाजत लेंगे, वही आपकी प्रोफाइल को देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक ओपन करें।
  • फेसबुक में राइट कॉर्नर पर थ्री लाइंस पर क्लिक करें।
  • सेटिंग का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, यहां पर ऑडियंस एंड प्राइवेसी का ऑप्शन चुनें।
  • फिर प्रोफाइल लॉक ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो जाएगी। अब न कोई स्क्रीनशॉट ले सकता है और न ही स्टॉक कर सकता है।

फेसबुक प्रोफाइल डेस्कटॉप में करें लॉक

  • अगर आप डेस्कटॉप यूजर हैं और इस सेटिंग को नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आपके लिए पहले ब्राउज़र में अपनी फेसबुक आईडी को ओपन करना है।
  • यहां पर प्रोफाइल पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऐड टू स्टोरी और एडिट प्रोफाइल की साइट पर डॉट मीनू आइकन पर क्लिक करें।
  • लोक प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको एक मैसेज आएगा जिसमें लॉक योर प्रोफाइल का ऑप्शन होगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। आपकी प्रोफाइल लॉक हो जाएगी।

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब