Facebook का नया फीचर्स। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

Facebook ने लॉन्च किए नए फीचर्स, क्रिएटर्स और फैंस के बीच और मजबूत होगा रिश्ता

Facebook Engagement Tools: Facbook लगातार ऐसे इनोवेटिव फीचर्स पेश कर रहा है, जो क्रिएटर्स और उनकी कम्युनिटी को और करीब लाते हैं।

सिमरन सिंह

Facebook Updates Fan Challenges: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facbook लगातार ऐसे इनोवेटिव फीचर्स पेश कर रहा है, जो क्रिएटर्स और उनकी कम्युनिटी को और करीब लाते हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने दो बड़े अपडेट्स फैन चैलेंजेज और पर्सनलाइज्ड टॉप फैन बैज की घोषणा की है।

फैन चैलेंजेज: एंगेजमेंट और ब्रांड प्रमोशन का नया जरिया

फैन चैलेंजेज फीचर के तहत क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को किसी खास थीम या टॉपिक पर कंटेंट बनाने और साझा करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। हर चैलेंज का अलग होमपेज होगा, जहां लीडरबोर्ड पर सबसे ज्यादा रिएक्शन वाली एंट्रीज दिखाई जाएंगी। Facebook का दावा है कि बीते तीन महीनों में इस फीचर पर 15 लाख से ज्यादा एंट्रीज आईं और उन पर 1 करोड़ से अधिक रिएक्शन मिले। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर क्रिएटर्स के लिए ब्रांड प्रमोशन और ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाने का बेहतरीन टूल साबित होगा।

टॉप फैन बैज का अपग्रेडेड वर्जन

Facebook ने अपने लोकप्रिय टॉप फैन बैज सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। अब क्रिएटर्स अपने सबसे वफादार और एक्टिव फैंस के लिए कस्टम बैज डिजाइन कर सकेंगे। जैसे ही कोई क्रिएटर नया बैज लॉन्च करेगा, एलिजिबल फॉलोअर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा और वे इसे तुरंत स्वीकार कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ऐसे बैज अपना चुके हैं। ग्लोबल स्टार्स जैसे Ed Sheeran और Cardi B भी इस फीचर का इस्तेमाल करके अपनी कम्युनिटी के लिए यूनिक बैज बना चुके हैं।

सिर्फ कमाई नहीं, फैंडम का जश्न भी

कंपनी का मानना है कि इन नए टूल्स का मकसद केवल कमाई बढ़ाना नहीं है, बल्कि फैंस और क्रिएटर्स के बीच एक मजबूत ऑनलाइन कम्युनिटी बनाना भी है। Facebook के प्रवक्ता ने कहा, "हम चाहते हैं कि ये फीचर्स फैंडम को सेलिब्रेट करें और क्रिएटर्स व उनकी कम्युनिटी के बीच संबंध और गहरे बनें।"

ध्यान दें

Facebook के ये नए अपडेट्स न सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ऑडियंस से जुड़ाव बढ़ाने का अवसर हैं, बल्कि फैंस के लिए भी एक खास पहचान बनाने का प्लेटफॉर्म बनेंगे। डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह कदम फेसबुक को एक कदम आगे ले जा सकता है।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास