Facebook Income (SO. Freepik)
आज के समय में फेसबुक सिर्फ एक सोशल मीडिया नेटवर्क नहीं, बल्कि एक कमाई का पक्का जरिया बन चुका है। यदि आपके पास प्रभावशाली कंटेंट है और एक मजबूत फॉलोअर्स बेस है, तो आप भी फेसबुक के माध्यम से अच्छी-खासी आमदनी कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या केवल 1000 फॉलोअर्स होने पर कमाई शुरू हो जाती है?
क्या 1000 फॉलोअर्स से मिलते हैं पैसे?
इस सवाल का जवाब है – नहीं। सिर्फ 1000 फॉलोअर्स होने से फेसबुक पर मोनेटाइजेशन शुरू नहीं होता। फेसबुक से कमाई के लिए कुछ अहम शर्तों और नियमों को पूरा करना जरूरी होता है।
फेसबुक मोनेटाइजेशन क्या है?
फेसबुक मोनेटाइजेशन का अर्थ है कि आप जो भी कंटेंट – जैसे वीडियो, रील्स, लाइव सेशन्स या पोस्ट शेयर करते हैं – उन पर फेसबुक आपको पैसे देता है, लेकिन इसके लिए कुछ न्यूनतम योग्यताएं तय की गई हैं।
किन शर्तों पर मिलता है फेसबुक मोनेटाइजेशन?
- पिछले 60 दिनों में 6 लाख मिनट की वीडियो वॉचिंग होनी चाहिए
- आपके पेज पर कम से कम 10,000 फॉलोअर्स होने चाहिए
- कम से कम 5 एक्टिव वीडियो अपलोड होने चाहिए जो पिछले 30 दिनों में पेज पर एक्टिव हों
- कंटेंट पब्लिक होना चाहिए और ओरिजिनल होना जरूरी है
- फेसबुक की Partner Monetization Policies और Community Standards का पालन जरूरी है
फेसबुक से पैसे कमाने के तरीके
- In-Stream Ads: 3 मिनट या उससे अधिक के वीडियो में ऐड्स चलाकर कमाई
- Reels Bonus Program: चुने गए क्रिएटर्स को रील्स पर बोनस
- Fan Subscriptions: फॉलोअर्स से मासिक सब्सक्रिप्शन के ज़रिए सपोर्ट
- Facebook Stars: लाइव वीडियो में व्यूअर्स द्वारा भेजे गए स्टार्स से कमाई
- Affiliate Marketing और Brand Deals: ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स प्रमोट करके कमाई
ध्यान देंने वाली बात
अगर आप फेसबुक से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ 1000 फॉलोअर्स से आगे बढ़कर एक मजबूत और एक्टिव फॉलोअर्स बेस के साथ क्वालिटी कंटेंट पर भी ध्यान देना होगा।