Facebook से गायब होगा Like बटन। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

Facebook रिटायर करने जा रहा है अपनी मशहूर लाइक बटन, 2026 से एक्सटर्नल वेबसाइट्स पर नहीं दिखेगी

Meta Update: Facebook की लाइक बटन अब इतिहास बनने जा रही है। Meta ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से Facebook की लाइक और कमेंट बटन को एक्सटर्नल वेबसाइट्स से हटा दिया जाएगा।

सिमरन सिंह

Facebook Like Button: सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे पहचानने योग्य सिंबल Facebook की लाइक बटन अब इतिहास बनने जा रही है। Meta ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से Facebook की लाइक और कमेंट बटन को एक्सटर्नल वेबसाइट्स से हटा दिया जाएगा। इसका अर्थ यह नहीं है कि Facebook प्लेटफॉर्म पर मौजूद लाइक और कमेंट फीचर खत्म हो रहे हैं यूजर्स अब भी ऐप या वेबसाइट पर पोस्ट, फोटो और वीडियोज़ को लाइक और शेयर कर सकेंगे।

क्या बदलेगा 2026 से?

Meta ने अपने डेवलपर ब्लॉग के जरिए जानकारी दी कि कंपनी सोशल प्लगइन्स में बड़े बदलाव कर रही है। इसका मतलब है कि जिन ब्लॉग्स, न्यूज़ साइट्स या अन्य वेबसाइट्स पर Facebook पोस्ट एम्बेड होती हैं, वहां अब लाइक और कमेंट बटन नहीं दिखाई देंगी। कंपनी का कहना है कि "हम डेवलपर टूल्स को और सरल और आधुनिक बना रहे हैं, ताकि वेबसाइट डेवलपर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और सुरक्षा मिले।" करीब एक दशक पहले ये प्लगइन्स लॉन्च किए गए थे ताकि बाहरी वेबसाइट्स Facebook पोस्ट्स के जरिए इंगेजमेंट और ट्रैफिक बढ़ा सकें। लेकिन अब डिजिटल इकोसिस्टम बदल चुका है और इन प्लगइन्स का उपयोग बेहद कम रह गया है।

वेबसाइट्स और डेवलपर्स पर क्या असर होगा?

Meta के अनुसार, इस बदलाव के बाद किसी भी वेबसाइट के कोड में कोई एरर या दिक्कत नहीं आएगी। डेवलपर्स को तुरंत कोई कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस के लिए वे चाहें तो पुराने प्लगइन कोड्स को रिमूव कर सकते हैं। इस अपडेट के साथ ही, Facebook के उस दौर का अंत हो जाएगा जब हर वेबसाइट पर "लाइक" बटन पहचान का प्रतीक बन गई थी।

2009 से 2026 तक एक लाइक की यात्रा

Facebook ने पहली बार 2009 में 'लाइक बटन' को पेश किया था। उस समय यह सोशल मीडिया इंटरैक्शन का चेहरा बन गया। ब्रांड्स, न्यूज़ वेबसाइट्स और ब्लॉग्स अपनी पॉपुलैरिटी मापने के लिए लाइक काउंट्स का उपयोग करते थे। यह बटन डिजिटल युग की Social Validation का प्रतीक बन चुकी थी। अब Meta के इस कदम को कई विशेषज्ञ "एक युग के अंत" के रूप में देख रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि इंटरनेट लगातार विकसित हो रहा है और सोशल कनेक्टिविटी के तरीके बदल रहे हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए