Amazon Warning (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

Amazon से ज्यादा रिटर्न पड़े भारी, आपकी एक आदत से ब्लॉक हो सकता है अकाउंट, जानिए पूरा सच

Amazon Warning For Customer: Amazon ने अब अपने ग्राहकों को साफ शब्दों में चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि कुछ शॉपिंग आदतें उनके अकाउंट को जोखिम में डाल सकती हैं।

सिमरन सिंह

Online Shopping Warning: अगर आप Amazon से नियमित ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। Amazon ने अब अपने ग्राहकों को साफ शब्दों में चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि कुछ शॉपिंग आदतें उनके अकाउंट को जोखिम में डाल सकती हैं। कंपनी ने रिटर्न प्रोसेस के दौरान कुछ यूजर्स को एक मैसेज दिखाना शुरू किया है, जिसमें बताया जा रहा है कि रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड का बार-बार गलत इस्तेमाल करने पर अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इससे साफ संकेत मिलता है कि Amazon अब पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाने जा रहा है।

किन गलतियों पर मिल रहा है अलर्ट?

Amazon खासतौर पर उन अकाउंट्स को फ्लैग कर रहा है, जिनमें ज्यादा या असामान्य रिटर्न बिहेवियर नजर आ रहा है। इसमें बार-बार प्रोडक्ट वापस करना, ऑर्डर शिप होने के बाद कैंसिल करना, डिलीवरी के समय पार्सल लेने से इनकार करना या "नॉन-रिटर्नेबल" कैटेगरी के प्रोडक्ट पर रिफंड मांगना शामिल है। कई बार हर रिटर्न की वजह सही लग सकती है, लेकिन अगर आपके कुल ऑर्डर के मुकाबले रिटर्न का अनुपात ज्यादा है, तो सिस्टम आपको संदिग्ध मान सकता है। यानी मामला एक-दो बार का नहीं, बल्कि आपके पूरे खरीदारी पैटर्न से जुड़ा है।

Amazon कैसे करता है आपकी एक्टिविटी की निगरानी?

Amazon का सिस्टम किसी एक घटना के आधार पर फैसला नहीं करता। यह लंबे समय तक आपके अकाउंट की एक्टिविटी को ट्रैक करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट ऑर्डर करके ज्यादातर वापस कर देते हैं या बार-बार "अब जरूरत नहीं" जैसे कारण चुनते हैं, तो आपका अकाउंट निगरानी में आ सकता है। भले ही आपने हर बार नियमों के तहत रिटर्न किया हो, लेकिन लगातार ऐसा करने पर सिस्टम आपको फ्लैग कर सकता है।

कंपनी ने क्यों अपनाया सख्त रुख?

रिटर्न प्रोसेस ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए काफी महंगा पड़ता है। हर रिटर्न में लॉजिस्टिक्स खर्च, क्वालिटी चेक, दोबारा पैकिंग, रीसेल में नुकसान या कई बार प्रोडक्ट का नष्ट होना शामिल होता है। इससे कंपनी के साथ-साथ सेलर्स को भी नुकसान झेलना पड़ता है। यही वजह है कि Amazon अब चाहता है कि ग्राहक रिटर्न को आदत न बनाएं। खास बात यह है कि चेतावनी रिटर्न का कारण चुनने से पहले ही दिखाई जाती है, जिससे साफ है कि यह आपके पुराने रिकॉर्ड पर आधारित है।

अकाउंट ब्लॉक हुआ तो क्या होगा?

अगर चेतावनी के बाद भी वही व्यवहार जारी रहता है, तो Amazon आपके रिटर्न अधिकार सीमित कर सकता है। इसके अलावा रिफंड रोकना या पूरा अकाउंट ब्लॉक करना भी संभव है। अकाउंट ब्लॉक होने पर आप ऑर्डर हिस्ट्री, रिफंड, Amazon Pay बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और Prime, Music जैसी सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कई मामलों में ब्लॉक अकाउंट दोबारा एक्टिव कराना भी मुश्किल हो सकता है।

अकाउंट सुरक्षित रखने के आसान तरीके

Amazon की सलाह है कि बिना जरूरत के रिटर्न और कैंसिलेशन से बचें। ऑर्डर करने से पहले प्रोडक्ट की डिटेल, स्पेसिफिकेशन और रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ें, खासकर "नॉन-रिटर्नेबल" आइटम्स के लिए। अगर प्रोडक्ट खराब या डैमेज हो, तो रिटर्न की जगह रिप्लेसमेंट या एक्सचेंज का विकल्प चुनना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। समझदारी से खरीदारी करेंगे तो आपका अकाउंट भी सुरक्षित रहेगा।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन