एलन मस्क ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
टेक्नॉलजी

एलन मस्क और ओपनएआई के बीच छिड़ी जंग, इन संस्थाओं के खिलाफ दायर किया मुकाबला

एलन मस्क आए दिनों नए विवाद में फंसते हुए नजर आते है, अब उन्होंने एक और नए विवाद को पैदा कर दिया है। जिसमें उन्होंने ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है।

अपूर्वा नायक

लॉस एंजिलिस : दुनिया के सबसे अमीर शख्स और मशहूर बिजनेसमेन एलन मस्क अपनी कमाई के साथ-साथ विवादों में फंसने के लिए भी फेमस है। अब एलन मस्क एक और नए विवाद में फंस गए है। मशहूर उद्यमी एलन मस्क और ओपनएआई के बीच एक नई जंग छिड़ गई है। जिसको लेकर सोमवार को एलन मस्क ने ‘ओपनएआई' और इसके दो संस्थापकों-सैम ऑल्टमैन तथा ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘चैटजीपीटी' निर्माता ने मुनाफा कमाने के बजाय जनता की भलाई के लिए काम करने के अपने मूल उद्देश्यों से विश्वासघात किया है। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दायर मुकदमे में मस्क के मामले को "परोपकारिता बनाम लालच'' बताया गया है।

मानवीय चिंताओं को दरकिनार किया

शिकायत के अनुसार, मुकदमे में नामित ऑल्टमैन और अन्य लोगों ने ‘‘जानबूझकर मस्क को धोखा दिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से उत्पन्न अस्तित्वगत खतरों के बारे में मस्क की मानवीय चिंताओं को दरकिनार किया।''

बोर्ड से इस्तीफा दे दिया

मस्क ने 2015 में ओपनएआई की स्थापना होने पर सबसे पहले इसमें निवेश किया था और वह ऑल्टमैन के साथ इसके बोर्ड के सह-अध्यक्ष हैं। मुकदमे में मस्क ने कहा कि उन्होंने लाखों रुपये निवेश किए और ओपनएआई के लिए शीर्ष कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान वैज्ञानिकों की भर्ती की। मस्क ने 2018 की शुरुआत में इसके बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

फायदे के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करेगी

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मस्क ने जून में बिना कोई वजह बताए ओपनएआई के खिलाफ अपना पहले का एक मुकदमा वापस ले लिया था। इस मुकदमे में आरोप लगाया था कि मस्क ने ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन के साथ एक समझौता किया था कि वह इस एआई कंपनी को गैर-लाभकारी रखेंगे, जो जनता के फायदे के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करेगी।

मस्क की ओर से भेजे गए ईमेल जारी किए

वहीं, ओपनएआई ने मार्च में मस्क की ओर से भेजे गए ईमेल जारी किए थे, जिनमें उनके मुनाफा कमाने के लिए इस कंपनी को बनाने का समर्थन करने की बात कही गई थी।

सबसे पावरफुल एआई करेंगे लॉन्च

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही एलन मस्क ने सबसे पावरफुल एआई को लॉन्च करने की बात कही थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अगस्त महीने के आखिर तक वो xAI Grok 2 को लॉन्च कर सकते है।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप