AI से कई बड़ी कंपनियां काम कराने लगी है जिसमें कुछ गलतियां भी हो रही है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

AI ने की महिला की तस्वीर से छेड़छाड़, एंडेड कर खोल दिए शर्ट के बटन और फिर....

AI कुछ लोगों के लिए खतरनाक भी बनता जा रहा है, जिसमें कई सारी चीजें है जो अब बड़ी कंपनियां भी अपना रही है। ऐसे में एक मामला सामने आया है जिसमें AI की एक गलती ने एक महिला की तस्वीर में ऐसी चीज जोड़ दी जो हैरान करने वाली थी।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. AI का जमाना काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है और आज के समय में हर एक चीज के लिए AI का इस्तेमाल करना भी आम बात हो गई है। जिसको देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियाँ AI का इस्तेमाल करती हैं, जिससे वे अपने काम को और भी ज्यादा बेहतर बना सकें। ऐसे में गूगल, फेसबुक और यूट्यूब जैसी कंपनियों में काम करने वाली एलिजाबेथ लाराकी ने AI कॉन्फ्रेंस के आयोजन पर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक कॉन्फ्रेंस के विज्ञापन की तस्वीर में आयोजकों ने उनकी असली तस्वीर को एडिट किया और उसमें ब्रा को जोड़ दिया। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको इस पूरे मामले के बारे में बताएंगे।

X पर किया पूरा मामला पोस्ट

एलिजाबेथ लाराकी ने X के माध्यम से एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ क्या घटना हुई। उन्होंने कहा कि वह इस साल के अंत में कॉन्फ्रेंस में बुलाई गई थीं और आयोजकों ने इसके लिए एक विज्ञापन बनाया था, लेकिन जब उन्होंने विज्ञापन में अपनी तस्वीर देखी तो उन्हें कुछ अजीब लगा। लाराकी ने दावा किया कि तस्वीर में उनके शर्ट की पॉकेट को हटा दिया गया था और उनके ब्लाउज को खोल दिया गया था और एक ब्रा से जोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने विज्ञापन में अपनी तस्वीर देखी तो सोचा कि शायद यह मेरी ही गलती है, लेकिन जब उन्होंने अपनी असली तस्वीर देखी तो उनका ध्यान गया कि उनकी असली तस्वीर में ऐसा कुछ भी नहीं है।

आयोजकों ने अपनी गलती मानी

लाराकी ने इसके बाद कॉन्फ्रेंस के आयोजकों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी और कहा कि सोशल मीडिया टीम द्वारा AI का इस्तेमाल किया गया था। तस्वीर की हाइट को बढ़ाने के लिए, जिसके बाद यह कंफ्यूजन पैदा हुई। इस तस्वीर के बारे में जब लाराकी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो उस पर दो मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव