WhatsApp and Aadhar Crad (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

आधार कार्ड की कॉपी नहीं है? घबराइए नहीं, WhatsApp से मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें Aadhaar Card

Aadhaar Card Download: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। बैंक से लेकर सरकारी दफ्तर, सिम कार्ड से लेकर स्कूल-कॉलेज तक, हर जगह आधार कार्ड की मांग होती है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Service For Aadhar Card: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। बैंक से लेकर सरकारी दफ्तर, सिम कार्ड से लेकर स्कूल-कॉलेज तक, हर जगह आधार कार्ड की मांग होती है। लेकिन कई बार अचानक ऐसी स्थिति बन जाती है जब आधार कार्ड की जरूरत तो होती है, पर हमारे पास उसकी हार्ड कॉपी या PDF फाइल मौजूद नहीं होती। ऐसे में काम अटक जाता है और परेशानी बढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो चुका है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए WhatsApp के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड करने की आसान सुविधा शुरू की है।

UIDAI वेबसाइट नहीं, WhatsApp से मिलेगा आधार

अब आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाने या लंबी प्रक्रिया अपनाने की जरूरत नहीं है। आप WhatsApp पर MyGov हेल्पडेस्क चैटबॉट की मदद से कुछ ही मिनटों में पासवर्ड-प्रोटेक्टेड आधार कार्ड का PDF वर्जन सुरक्षित तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा DigiLocker से जुड़ी हुई है, जिससे आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

WhatsApp से Aadhaar Card डाउनलोड करने का आसान तरीका

WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन में MyGov हेल्पडेस्क का ऑफिशियल WhatsApp नंबर +91-9013151515 सेव करें।
  • अब WhatsApp खोलें और इस नंबर पर "Hi" या "नमस्ते" लिखकर भेज दें।
  • चैटबॉट की ओर से जवाब आने पर DigiLocker Services का ऑप्शन चुनें।
  • अगर आपका DigiLocker अकाउंट नहीं है, तो DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बना लें। ध्यान रखें कि अकाउंट आपके आधार से लिंक होना चाहिए।
  • अगर DigiLocker अकाउंट पहले से मौजूद है, तो 12 अंकों का आधार नंबर चैट में भेजें।
  • आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे वेरिफिकेशन के लिए दर्ज करें।
  • OTP वेरिफाई होते ही, अगर आपका आधार DigiLocker में सेव है, तो डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में आधार दिखेगा।
  • आधार के सामने जो नंबर दिखे, उसे लिखकर भेजें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड WhatsApp पर PDF फॉर्मेट में मिल जाएगा।

किन लोगों के लिए काम आएगी यह सुविधा?

ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp से आधार डाउनलोड करने का यह तरीका उन्हीं लोगों के लिए काम करेगा, जिन्होंने पहले से DigiLocker में अपना आधार कार्ड सेव किया हुआ है। अगर आपने अभी तक DigiLocker में आधार नहीं जोड़ा है, तो पहले यह काम जरूर कर लें।

कम समय में, बिना लाइन लगाए और बिना वेबसाइट खोले आधार कार्ड पाने का यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें रोजमर्रा के कामों में आधार की जरूरत पड़ती रहती है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें