Indian Women In front of Lotus Temple (Source. Gemini)
टेक्नॉलजी

दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। जिसकी आवेदन कि प्रक्रिया यह बताई गई है।

सिमरन सिंह

Delhi Laxmi Yojana Apply Online: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं इसमें खास बात यह है कि अब आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जिससे महिलाओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें आवेदन करने के साथ-साथ उसका स्टेटस भी घर बैठे ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले ही समझ लेना बेहतर रहेगा।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • इसका आवेदन करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।

  • यहां Apply/Registration विकल्प पर क्लिक करें

  • पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी योग्यता सत्यापित करें।

  • इसके बाद आधार कार्ड के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी भरें और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें।

  • अगले चरण में बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी, क्योंकि योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें, आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचें और फिर सबमिट कर दें।

  • आवेदन जमा होने के बाद स्थानीय MP/MLA Endorsement की हस्ताक्षरित कॉपी भी अपलोड करनी होगी। अंत में Acknowledgement Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

वहीं इस योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, दिल्ली निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, बैंक पासबुक या बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों से जुड़े दस्तावेज और जहां आवश्यक हो वहां MP/MLA Endorsement तैयार रखें। दस्तावेजों में किसी भी तरह की गलती आवेदन को प्रभावित कर सकती है।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन का स्टेटस चेक

आवेदन की स्थिति जानने के लिए फिर से आधिकारिक पोर्टल खोलें और Track Application/Application Status विकल्प पर जाएं। यहां Application ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी। यहां आपको Submitted, Under Verification, Approved या Rejected जैसे अपडेट देखने को मिल जाएगे।

इन गलतियों से बचें, तभी मिलेगा योजना का लाभ

जानकारी में बताया जा रहा है कि आवेदन करते समय सभी जानकारियां आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन की रसीद सुरक्षित रखना भी जरूरी है क्योंकि भविष्य में स्टेटस ट्रैक करने या किसी अन्य प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी इसलिए बैंक विवरण सही दर्ज करना बेहद जरूरी है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना