Holi Products (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

होली में फोन खराब तो पूरा बजट खराब, रंग और पानी से गैजेट्स बचाने के ये सस्ते और स्मार्ट उपाय जरूर जान लें

Holi Gadget Protection: मार्च का महीना आते ही बसंत की खुशबू और होली का उत्साह चारों ओर छा जाता है। रंग, गुलाल, पानी की बौछारें और दोस्तों के साथ मस्ती यही इस त्योहार की पहचान है।

सिमरन सिंह

How To Protect Your Phone During Holi: मार्च का महीना आते ही बसंत की खुशबू और होली का उत्साह चारों ओर छा जाता है। रंग, गुलाल, पानी की बौछारें और दोस्तों के साथ मस्ती यही इस त्योहार की पहचान है। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग भारत आकर इस रंगीन उत्सव का हिस्सा बनते हैं। खूबसूरत तस्वीरें, रील्स और यादगार पल कैद करने के लिए हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन या कैमरा जरूर होता है। लेकिन जरा-सी लापरवाही आपका महंगा फोन या कैमरा खराब कर सकती है। रंग और पानी अगर चार्जिंग पोर्ट या कैमरा लेंस में घुस जाएं, तो मरम्मत में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। ऐसे में जश्न के साथ सुरक्षा भी जरूरी है।

iPhone और स्मार्टफोन के लिए कैमरा लेंस प्रोटेक्टर

अगर आप शानदार फोटो लेना चाहते हैं, तो कैमरा लेंस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मजबूत लेकिन पतला लेंस ग्लास प्रोटेक्टर आपके फोन को खरोंच, धूल और पानी से बचाता है। खास बात यह है कि इससे फोटो की क्वालिटी दिन हो या रात, प्रभावित नहीं होती। फ्लैश भी बिना रुकावट काम करता है। इसको आप Flipkart से मात्र 223 रुपये में खरीद सकते है।

क्रॉसबॉडी फोन स्ट्रैप: भीड़ में भी सुरक्षित

होली के जश्न में भीड़ और धक्का-मुक्की आम बात है। ऐसे में फोन गिरने या चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। क्रॉसबॉडी फोन स्ट्रैप आपके मोबाइल को शरीर से सुरक्षित बांध देता है, जिससे आप निश्चिंत होकर रंगों में मस्ती कर सकते हैं। इसको आप कई Shopping Sites से खरीद सकते है, जिसकी कीमत 1000 से 1200 के बीच में होती है।

वॉटरप्रूफ फोन केस: पानी और रंग से पूरी सुरक्षा

अगर आप पानी वाले गुब्बारों की मस्ती में शामिल होने वाले हैं, तो वॉटरप्रूफ फोन केस जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपका फोन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और आप बिना डर के फोटो और वीडियो बना पाएंगे। इसको आप Flipkart से मात्र 205 रुपये में खरीद सकते है।

कैमरा लेंस प्रोटेक्टर: फोटोग्राफर्स के लिए जरूरी

जो लोग प्रोफेशनल कैमरा लेकर होली की रंगीन तस्वीरें कैद करना चाहते हैं, उनके लिए कैमरा लेंस प्रोटेक्टर बेहद जरूरी है। यह लेंस को रंग, धूल और खरोंच से बचाता है और परफॉर्मेंस भी बरकरार रखता है। इसको आप Flipkart से मात्र 367 रुपये में खरीद सकते है।

एंटी-थेफ्ट और वॉटरप्रूफ बैकपैक

अगर आप होली के दौरान यात्रा कर रहे हैं, तो एंटी-थेफ्ट बैकपैक बेहतर विकल्प है। इसमें छिपी हुई जेबें और टेक्नोलॉजी कम्पार्टमेंट आपके सामान को सुरक्षित रखते हैं। वहीं वॉटरप्रूफ बैग आपके गैजेट्स को पानी से बचाने में मदद करता है। एडजस्टेबल स्ट्रैप के साथ इसे बैकपैक या क्रॉसबॉडी स्टाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है। होली का मजा तभी पूरा है, जब आपका फोन और कैमरा सुरक्षित रहे। थोड़ी-सी सावधानी से आप हजारों रुपये के नुकसान से बच सकते हैं और बेफिक्र होकर रंगों का आनंद ले सकते हैं। इस खास बैग को mokobara की  साइट से मात्र 4,999 रुपये में ले सकते है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी