Cyber Fraud का नया तरीका। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Cyber Fraud में नया जाल, नकली कैप्चा पेज से बढ़ा खतरा

Online security: डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधी लगातार अपने तरीकों को और चालाक बना रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर साधारण-सा दिखने वाला "I’m Not a Robot" कैप्चा से धोखा हो रहा है।

सिमरन सिंह

Fake Captcha Scam: डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधी लगातार अपने तरीकों को और चालाक बना रहे हैं। अब वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर ऐसे फंदे बुन रहे हैं जिनमें साधारण-सा दिखने वाला "I’m Not a Robot" कैप्चा भी धोखाधड़ी का हिस्सा बन चुका है। हालिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जनवरी 2025 से स्कैमर्स Lovable, Netlify और Vercel जैसे मुफ्त वेबसाइट बिल्डिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर नकली कैप्चा पेज बना रहे हैं। अगस्त तक इनसे कई लोग शिकार हो चुके हैं।

कैसे चलता है यह फिशिंग अटैक?

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, स्कैमर्स सबसे पहले यूजर्स को फर्जी ईमेल भेजते हैं। इनमें पासवर्ड रीसेट, डिलीवरी एड्रेस बदलने या जरूरी अपडेट का बहाना बनाकर लिंक दिया जाता है। जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, वह सीधे एक ऐसे पेज पर पहुंचता है जो देखने में असली कैप्चा जैसा प्रतीत होता है। जब व्यक्ति "I’m Not a Robot" पर क्लिक करता है, तो उसे तुरंत फिशिंग फॉर्म पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। इस फॉर्म में पासवर्ड, OTP और अन्य निजी जानकारी मांगी जाती है।

AI और कोडिंग से बन रहे नकली पेज

रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि स्कैमर्स अब AI और वाइब कोडिंग जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग कर बेहद कम समय में नकली वेबसाइट्स तैयार कर रहे हैं। खासकर Netlify और Vercel जैसे प्लेटफॉर्म पर बनाए गए ये फर्जी पेज इतने वास्तविक लगते हैं कि आम यूजर्स आसानी से धोखे में आ जाते हैं।

बचाव के उपाय: कैसे रहें सुरक्षित?

  • किसी भी अनजान ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से पहले प्रेषक का ईमेल एड्रेस और URL को अच्छी तरह जांच लें।
  • अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर सक्रिय करें।
  • बैंकिंग, ई-कॉमर्स या किसी अन्य सेवा के लिए केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का ही प्रयोग करें।
  • किसी भी संदिग्ध वेबपेज पर पासवर्ड, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी दर्ज न करें।
  • अगर कोई कैप्चा या फॉर्म असामान्य लगे, तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।
  • अपने ब्राउज़र और सिक्योरिटी टूल्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

ध्यान दें

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब साधारण दिखने वाला कैप्चा भी इसमें शामिल हो चुका है। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराधियों से बचने का सबसे मजबूत हथियार है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान