Apple, Meta, Google, Microsoft (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

अब टेक कंपनियां बनेंगी निशाना, Apple-Microsoft जैसी कंपनी पर खतरा, रात में होगा हमला

Iran IRGC Threat: मिडिल ईस्ट में हालात का असर दुनिया भर की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर पड़ सकता है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।

सिमरन सिंह

Global Tech Threat: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं और इसका असर दुनिया भर की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर पड़ सकता है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

टेक कंपनियों को दी सीधी धमकी

ईरान की मल्टी-सर्विस फोर्स IRGC ने साफ कहा है कि अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta, Google और Apple जैसी बड़ी कंपनियां उनके निशाने पर हैं। बयान में कहा गया है कि ये कंपनियां हाई-टेक वॉरफेयर के लिए "जिम्मेदार" हैं, जिसकी वजह से देश की नेतृत्व क्षमता को नुकसान पहुंचा है। IRGC ने इन कंपनियों के कर्मचारियों को तुरंत अपने ऑफिस खाली करने की चेतावनी दी है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

आज रात 8 बजे से शुरू हो सकते हैं हमले

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के जरिए जारी बयान (अल-जजीरा के मुताबिक) में कहा गया है कि 1 अप्रैल को रात 8 बजे (लोकल टाइम) से इन अमेरिकी टेक कंपनियों को टारगेट करना शुरू किया जा सकता है। मिलिट्री विंग ने इन कंपनियों के ऑफिस के आसपास रहने वाले लोगों और कर्मचारियों से तुरंत इलाका खाली करने को कहा है, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके।

AI और हाई-टेक वॉरफेयर बना वजह

IRGC का कहना है कि अब युद्ध पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ चुका है और टेक कंपनियां इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। आरोप है कि ये कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल टारगेट की पहचान करने के लिए कर रही हैं, जिससे हाई-टेक वॉरफेयर को बढ़ावा मिल रहा है। अल-जजीरा के मुताबिक, बयान में कहा गया, "अब से, ये मुख्य संस्थान हमारे असली टारगेट होंगे।"

18 से ज्यादा बड़ी कंपनियां हिट लिस्ट में

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने 18 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल कंपनियों को अपनी हिट लिस्ट में शामिल किया है। इसमें Meta, Google, Apple के अलावा Boeing, Tesla, Intel, Microsoft, Oracle, Palantir और Nvidia जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। यह खतरा सीधे तौर पर इजरायल के नेतृत्व में चल रहे हमलों और US इंटेलिजेंस के समर्थन से जुड़ा बताया जा रहा है।

ईरान की चेतावनी अगर फिर हुआ हमला तो शुरू होगी कार्रवाई

ईरान ने साफ कहा है कि अगर किसी और ईरानी नेता की targeted assassinations में मौत होती है, तो ये हमले शुरू हो जाएंगे। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि अमेरिकी सरकार और टेक कंपनियों ने उनकी बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया है।

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी