Highlight:
OnePlus और Realme स्मार्टफोन में ColorOS 17 अपडेट आना शुरू हो गया है।
अपडेट की शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 से हो रही है जो 2027 तक चलेगी।
2027 की पहली तिमाही में Realme और OnePlus मॉडल्स को अपडेट मिलेगा।
OnePlus and Realme ColorOS 17 Rollout Schedule: OnePlus और Realme स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ColorOS 17 अपडेट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। बता दें कि OPPO ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया है। इसके बाद OnePlus और Realme ने भी अपने योग्य स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट रोलआउट शेड्यूल जारी किया है।
अपडेट की शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 से होगी और इसका सिलसिला 2027 की पहली तिमाही तक चलेगा। लेकिन सभी डिवाइस को एक साथ अपडेट नहीं मिलेगा। वहीं कंपनी के शेड्यूल को लेकर बताया है कि पहले प्रीमियम मॉडल्स को प्राथमिकता दी जाएगी जबकि कुछ बजट और मिड-रेंज फोन को अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।
ColorOS 17 अपडेट के बारे में बताए तो इसका पहला चरण 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। Realme GT 8 Pro और GT 8 Pro Dream Edition को इस दिन अपडेट मिलना शुरू होगा। वहीं OnePlus 15 और OnePlus Pad 4 भी शुरुआती सूची में शामिल हैं।
इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को OnePlus 15R, OnePlus 13 और OnePlus 13s को अपडेट मिलना निर्धारित किया गया है। साथ ही Realme की ओर से GT 7 Pro, Realme 16 Pro+ 5G और Realme 16 Pro 5G को भी इसी दिन अपडेट मिलना शुरू होगा।
नवंबर में अपडेट का दायरा बढ़ाया जाएगा। जिसमें Realme GT 7, GT 7 Dream Edition, GT 7T, Realme 16 5G, Realme 15 सीरीज के चुनिंदा मॉडल और P4 सीरीज के फोन इस चरण में शामिल हैं। वहीं Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G को भी इसी महीने अपडेट मिलने का शेड्यूल है। OnePlus की बात करें तो OnePlus Open, OnePlus 13R, OnePlus 12, Nord 6, Nord CE6 और Pad 3 को नवंबर में अपडेट दिया जाएगा।
दिसंबर 2026 में Realme GT 6, GT 6T, Realme 14 सीरीज, P3 सीरीज के कई मॉडल और Narzo सीरीज के चुनिंदा फोन सूची में शामिल हैं। वहीं OnePlus 12R, OnePlus 11, Nord 5, Nord CE5, Nord CE6 Lite और Pad 2 को भी इस चरण में अपडेट मिलना निर्धारित है। लेकिन डिवाइस और क्षेत्र के आधार पर वास्तविक रिलीज की तारीख अलग हो सकती है।
कुछ मॉडल्स के लिए ColorOS 17 अपडेट का समय 2027 की पहली तिमाही रखा गया है। इनमें Realme P4 Lite, P3 Lite, Narzo 80 Lite और Note सीरीज के कुछ फोन शामिल हैं। OnePlus Nord 4, N6, N6x, N6 Lite और Pad Lite भी इस सूची में हैं।
इसमें ध्यान दें कि अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी होगा। सभी फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध हों यह जरूरी नहीं है। अपने फोन में अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए कंपनी के आधिकारिक सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन पर नजर रखें।