Cloudflare Server में आई परेशानी। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Cloudflare Down: अचानक ठप हुई इंटरनेट सेवाएं, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

Cloudflare Server Issue: दुनियाभर में लाखों यूजर्स अचानक इंटरनेट सेवाएं ठप होने की परेशानी से जूझते नजर आए। कई वेबसाइट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स एक साथ बंद पड़ गए थी।

सिमरन सिंह

Internet Down: दुनियाभर में लाखों यूजर्स अचानक इंटरनेट सेवाएं ठप होने की परेशानी से जूझते नजर आए। कई वेबसाइट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स एक साथ बंद पड़ गए, जिसके पीछे प्रमुख कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) कंपनी Cloudflare को जिम्मेदार माना जा रहा है। जैसे ही कई लोकप्रिय साइट्स ने काम करना बंद किया, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायतों की बाढ़ ला दी।

कई बड़ी वेबसाइट्स पर पड़ा असर

Cloudflare की सर्विस में आई तकनीकी गड़बड़ी का सीधा प्रभाव Canva, Downdetector जैसी लाखों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइट्स पर देखने को मिला। इसके चलते देश-विदेश में कई यूजर्स के काम बीच में रुक गए और प्लेटफॉर्म्स पर एरर मेसेज दिखने लगे। इस आउटेज से भारत के Groww और Zerodha जैसे बड़े ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स भी प्रभावित हुए। कई यूजर्स ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने में दिक्कत हो रही है और कुछ बैंकिंग पेज भी लोड नहीं हो रहे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

इंटरनेट सेवाएं अचानक रुकने के बाद यूजर्स ने सबसे पहले X का सहारा लिया। लोगों ने इस बारे में सवाल पूछने शुरू किए कि आखिर क्यों एक साथ कई वेबसाइट्स डाउन हो गई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे "ग्लोबल इंटरनेट इश्यू" बताया, जबकि कई लोगों ने Cloudflare को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

Cloudflare का आधिकारिक बयान जारी

तकनीकी गड़बड़ी बढ़ने के बाद कंपनी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई। Cloudflare ने कहा है कि, "पूरे मामले की जांच की जा रही है और हमारे डैशबोर्ड के साथ-साथ एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (APIs) को भी ठीक करने की कोशिश जारी है।" कंपनी के मुताबिक, उनके स्टेटस पेज पर यह भी नोट किया गया कि कुछ कस्टमर्स को डैशबोर्ड और वेबसाइट पर एरर मेसेज दिख रहे थे, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से फिक्स किया जा रहा है।

एक महीने में दूसरी बार ठप हुई सेवाएं

गौरतलब है कि यह Cloudflare की सेवाएं प्रभावित होने का पहला मामला नहीं है। करीब एक महीने पहले भी इसी तरह भारी संख्या में वेबसाइट्स अचानक डाउन हो गई थीं। उस समय भी जांच में पता चला था कि Cloudflare के सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण कई साइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। Cloudflare दुनिया भर की बड़ी वेबसाइट्स के लिए कंटेंट डिलीवरी सर्विस प्रदान करता है। ऐसे में इसके सर्वर में किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का असर सीधे लाखों वेबसाइट्स और इंटरनेट सेवाओं पर पड़ता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन